माउंट आबू, राजस्थान।

किंजल सरकार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता STSE में केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत की छात्रा किंजल सरकार कक्षा 10वी का सिरोही जिले में प्रथम स्थान रहा व सम्पूर्ण राजस्थान राज्य में 28वा स्थान प्राप्त किया।

किंजल सरकार ने राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में 85% अंक हासिल कर केन्द्रीय विद्यालय आबू पर्वत का गौरव बढ़ाया।केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य श्रीमती श्रीजा नायर ने किंजल सरकार को बधाई दी व प्रोत्साहित किया cbse बोर्ड परीक्षा में भी इसी तरह विद्यालय व जिले का नाम रौशन करे। किंजल सरकार ने बताया कि ये उपलब्धि प्राप्त करने में विद्यालय के शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा व मेरी माता काजोली सरकार व पिता सजल सरकार के आशीर्वाद से ही ये सम्भव हो सका। माता काजोली सरकार व पिता सजल सरकार स्थनीय विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर आबू पर्वत में क्रमशः सामाजिक विज्ञान तथा गणित अध्यापक है

Share.
Leave A Reply