पिंडवाड़ा /सिरोही ,राजस्थान।
आखिरकार लोगो का सब्र टूटा और पहुँचे राज्य सरकार की जनसुनवाई में ।
आज सिवेरा के लोगो का सब्र बिजली व रोड की समस्या झेलते झेलते बहुत दिन हो गए । राज नेताओ के कोरे वादे, वादे ही रहे और प्रमुख समस्याओं को लेकर सुबह से ही गाव के प्रमुख चबूतरे पर पहुचने लगे ।
दोपहर तक पूरा गाव बिजली, सड़क समस्याओं को लेकर एक जुट हुआ और राज्य सरकार द्वारा जनसुनवाई में सरपन्स कन्हयालाल के नेतृत्व में पिंडवाड़ा पंसायत समिति पहुचे और अपनी समस्याओं का ज्ञापन दिया । जिसमें बिजली का न आना व जीएसएस का काम बंद होने को लेकर अधिकारियों को कहा गया अधिकारियों ने शीघ्र समाधान करने को कहा ।
वही गाव की प्रमुख समस्या सिवेरा झाडोली सम्पर्क सड़क का पूरी तरह जर्जर होना बताया जिस पर चलना भी दूभर हो गया है बीमार व्यक्ति या गर्भवती को इस सड़क मार्ग से अस्पताल ले जाना खतरे से खाली नही है ।
यह सड़क सैकड़ो गावो को जोड़ती है मगर अधिकारी इसको अनदेखा कर रहे है अधिकारी कोरे आस्वाशन ही दे रहे है अगर 15 मार्च तक सड़क का कार्य शुरू नही किया तो गाव के लोग पुनः धरने एवं सड़क को जाम करेंगे जिसमे पूरी जिम्मेदारी प्रशाशन की रहेगी ।

