सिरोही (हरीश दवे),

एसबीआई आरसेटी हीरो शो रूम के सामने लक्ष्मी नगर सिरोही द्वारा ग्राम पंचायत गोयली मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आरसेटी निदेशक एम आर राठौड़ ने महिलाओ को संबोधित करते हुये कहा कि आज के समय मे देश के विकास मे महिलाये अहम भूमिका निभा रही है । आज हर क्षेत्र मे महिलाये अग्रणी है । आरसेटी सिरोही से प्रशिक्षित उद्यमी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । आरसेटी अनुदेशक अजय कुमार रावत ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 1 मार्च से 8 मार्च 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है । इसी क्रम मे आज एसबीआई आरसेटी सिरोही द्वारा गोयली मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया ।उक्त अवसर पर आरसेटी से कार्यालय सहायक दिनेश वैष्णव , प्रवीण कुमार , प्रशिक्षिका खुशबू कुमारी समेत आरसेटी से प्रशिक्षित उद्यमी मौजूद थे ।

Share.
Leave A Reply