जिला कलक्टर व शांति व अहिंसा निदेशालय के निदेशक ने किया गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ।
सिरोही(हरीश दवे),
जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल, शांति व अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा, पुलीस अधीक्षक ममता गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. टी. शुभ मंगला एवं गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह सांखला ने बुधवार को आबूरोड के ब्रह्माकुमारी संस्थान के मन मोहिनी आडिटोरियम हाॅल में शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर शांति व अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि हर धर्म में अहिंसा का उल्लेख है बिना अहिंसा के शांति की कल्पना भी नही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी नई पिढ़ी इतिहास बनाए इसके लिए यह आवश्यक है कि हम उन्हे वास्तविक एवं तथ्यात्मक इतिहास से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में 50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरक नियुक्त करने की ऐतिहासिक बजट घोषणा की गई है। यह प्रेरक, गांधी दर्शन को आमजन तक पहुचाने के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि आज की पिढ़ी को धैर्य रखना सिखाना हमारा परम दायित्व है ताकि वे समाज की मुख्य धारा में रहकर देशहित में कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपने जीवन में महात्मा गांधी के सिद्धांतो को आत्मसात किया हैं और इसका प्रतिबिंब राजस्थान के विकास में दिखता है। मुख्यमंत्री ने गांधीवादी विचारों के प्रचार प्रसार के लिए शान्ति एवं अहिंसा विभाग का गठन किया है। आज के माहौल में गांधी के सिद्धांतों की विश्व में बहुत अधिक आवश्यकता हैं। इस शिविर में प्रशिक्षण लेकर प्रशिक्षणार्थी देश और समाज को मजबूत करेंगे। महिला दिवस पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर दिए है। हमारी नारी शक्ति आज अपनी प्रतिभा के बल पर हर चुनौती का दृढता से सामना कर सभी क्षेत्रों में आगे बढ रही है।जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने कहा कि गांधीजी के सिद्धांतो की आवश्यकता आज के दौर में पहले से भी ज्यादा है। गांधीजी ने जिस तरह का जीवन जिया है उसका कुछ भाग भी हम जी लें तो हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि हमे दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा हम अपने लिए चाहते है। उन्होंने कहा कि शिविर में गांधी जी के विचारों के साथ साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। जिला कलक्टर ने महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता बताई।

जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने महात्मा गांधी के आदर्शो व सिद्वांतों के बारें में जानकारी देकर कहा कि गांधीजी के विचारों को जन जन तक पहुचाना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्ेश्य है। महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अभिभावक बालक-बालिका के साथ समानता का व्यवहार करें साथ ही महिलाएं आत्मनिर्भर बने।जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. टी. शुभ मंगला ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए सादगी भरा जीवन अपनाते हुए सत्य, शांति व अहिंसा को भी जीवन में उतारे।गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह सांखला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश मंे शांति एवं अहिंसा विभाग का गठन किया गया है जो अनुठी पहल है। उन्होंने सभी संभागीयोें का आव्हान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गांधीजी के आदर्शों को पहुचाकर अपनी अहम भागीदारी निभावे। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी आबूपर्वत राहुल जैन ने गांधी यात्रा पर विस्तृत जानकारी देकर कहा कि हमे अपने जीवन में सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। बी.के. मृत्युजय भाई ने कहा कि अहिंसा राष्ट्रीय धर्म है इसलिए हमे अपने जीवन में गांधीजी के सिद्धान्तों को अपनाकर सतकर्म करने चाहिए।
कार्यक्रम मंे संभागीयों ने गांधी दर्शन पर विचार व्यक्त किए, साथ ही ऑडिटोरियम में लगाई गई राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी को देखा। शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांधी चलचित्र भाग प्रथम एवं द्धितीय का प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।जिला स्तरीय गांधी दर्शन शिविर में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दव,े आबूरोड के उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉकों के संयोजक एवं सह संयोजक अमित जोशी, हिराभाई अग्रवाल, ललित सिंह सांखला, जितेन्द्र छाबडा, जयन्तिलाल, भवानीसिंह, लाखाराम, नरेन्द्र सिंह, हिम्मत कुमार, राजेश कुमार, बी.के. कृष्णा बेन एवं महिला सरपंच सविता सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय गांधी जीवन दर्शन समिति प्रशिक्षण शिविर का 9 मार्च को होगा समापन ।
आबूरोड के ब्रह्माकुमारी संस्थान में शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण के दो दिवसीय शिविर का 9 मार्च को विधिवत रूप से समापन होगा।
