सांसद देवजी पटेल ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की व इस दुखद हादसे की जानकारी ली व जिला प्रशाषन पर जम कर बरसे।
बच्चे को कुत्ते के नोचने के प्रकरण में जिला कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद अब राज्य सरकार की गिरेगी दोषियों पर गाज।
सिरोही(हरीश दवे),
जिला अस्पताल में बच्चे को कुते के नोचने से हुई मृत्यु के मामले में आईएएस अधिकारी सीईओ जिला परिषद डॉ टी शुभामंगला ने कलक्टर डॉ भँवर लाल को जांच रिपोर्ट सौपी ।
जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार को भेजी रिपोर्ट में लापरवाही बरतने वालो को 16cc व 17 cca की कार्यवाही करने की अनुशंसा की।जिसके तहतडॉ अश्विन मौर्या को वर्तमान पद से मुक्त करने की अनुशंषा के अलावा नगर पालिका आयुक्त को श्वान नियंत्रण नही करने के लिए जिमेवार मानते हुए उसके विरुद कार्यवाही करने के लिए की गई तथा गार्ड,वार्ड बॉय, नर्सिंग ऑफिसर,व ड्यूटी चिकित्सक को भी घटना के लिए माना जिमेवार माना ।
कलक्टर की अनुशंषा पर अब राज्य सरकार कार्यवाही के आदेश जारी करेगी।जिला अस्पताल में उपनियंत्रक की कोई पोस्ट स्वीकृत नही होने के बाद भी इस पद नाम के उपयोग करने की जानकारी भी कलक्टर को दी गई ।
विधानसभा में विधायक संयम लोढा,राजेन्द्र राठौड़ व जगसीराम कोली ने इस मामले को उठाया तब सरकार ने तत्काल जांच के दिये थे।व सांसद देवजी पटेल ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की व इस दुखद हादसे की जानकारी ली व जिला प्रशाषन पर जम कर बरसे।
राज्य सरकार के चिकित्सा मंत्री ने भी जिला कलक्टर से घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट जो प्रेषित की गई। तथा पीड़ित को मुआवजा के बारे में राज्य सरकार करेगी फैसला।
