जागरूकता शिविर का आयोजन 2 मार्च 2023 को होगा ।

सिरोही(हरीश दवे) ,

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, सिरोही की ओर से 2 मार्च को दोपहर 2 बजे स्वामीनारायण मंदिर हाॅल, सिरोही में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।      महाप्रबंधक अनंत आर्य ने बताया कि इस शिविर में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाऐं यथा डाॅ0 भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2022 में दिए जाने वाले अनुदान एवं प्रोत्साहन के संदर्भ में जानकारी दी जावेगी । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डाॅ. भॅंवरलाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ0 टी0 शुभमंगला होंगे ।सिलिकोसिस पीडितों के कल्याण हेतु प्रयास करें – जिला कलक्टरसिरोही, एक मार्च। जिले में सिलोकोसिस के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु राष्ट्रीय व्यवसायिक स्वास्थ्य संस्थान, अहमदाबाद एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, सिरोही के संयुक्त तत्वाधान में आधारभूत सर्वे एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । संस्थान के निदेशक डाॅ0 दास के नेतृ्त्व में वैज्ञानिको के दल ने पत्थर घडाई के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया तथा  झाडोली  एवं पिंडवाडा में सिलिकोसिस पीडितो से मिलकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्रित की गई । इस दल के साथ  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार एवं आजीविका ब्यूरो के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे ।       

जिला कलक्टर डाॅ. भंॅवरलाल ने वैज्ञानिको के दल से वार्ता कर सिलोकोसिस नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए नई तकनिकों की खोज करने एवं विभिन्न विभागों की योजना में समन्वय स्थापित कर सिलिकोसिस पीडितों के कल्याण हेतु प्रयास करने के निर्देश  किए ।

Share.
Leave A Reply