गहलोत सरकार व प्रशासन की लापरवाही ने मानवता को शर्मसार किया : भाजपा
नवजात मासूम को कुत्तों द्वारा नोच नोच कर मौत के घाट उतारने में हॉस्पिटल प्रशासन दोषी के आरोप लगाए, भाजपा ने पीड़ित परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की।
सिरोही(हरीश दवे),
राजस्थान की कांग्रेस नीत गहलोत सरकार भले ही बड़े-बड़े होर्डिंग विज्ञापन लगाकर चाक-चौबंद व्यवस्था और जनता को समुचित सुविधाएं देने की बात करे लेकिन यह सब थोथी साबित होने का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं ने सिरोही हॉस्पिटल में मासूम की कुत्तों द्वारा नोच नोच कर निर्ममता से मौत के घाट उतारने की घटना को मानवता के लिए शर्मसार करने वाला कृत्य बताकर इसके लिए शासन प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया।मंगलवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्यालय स्थित राजकीय चिकित्सालय में एडमिट पेशेंट के साथ आई उसकी पत्नी और उसके नवजात बच्चे को रात्रि में वार्ड के अंदर सोते समय कुत्तों के झुंड द्वारा उठाकर ले जाकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर जान से मारने का समाचार मिला तो सभी स्तब्ध रह गए और एकत्रित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठकर कड़ा आक्रोश प्रकट करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग रखी। मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, उपाध्यक्ष नारायण देवासी, दिलीपसिंह मांडानी,जयसिंह राव,पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से वार्ड में जाकर उनके हालचाल जाने और घटना की जानकारी प्राप्त की। इस हृदय विदारक घटना पर दुख व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य कांग्रेस सरकार और स्थानीय निर्दलीय विधायक सस्ती लोकप्रियता के सोशल प्लेटफॉर्म पर भले बड़े बड़े दावे करे लेकिन वास्तविकता में धरातल पर स्थिति कुछ और है। आरोपों में कहा कि सिस्टम निरंकुश व लाचार होकर आंखों पर पट्टी बांध कर बैठा है आम जनता कि कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। नगर अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल ने इस घटना में नगर परिषद के कांग्रेसी बोर्ड को भी बराबर का दोषी व जिम्मेदार बताते हुए आरोपों में कहा कि निकाय प्रशासन ने शहर के नागरिकों को भगवान भरोसे छोड़ा है और घुमंतू सांड व आवारा कुत्ते बेखौफ इंसानों पर हमला करके लहूलुहान कर रहे हैं, बिना लाइसेंस जगह-जगह मांस, गोश्त चिकन की खुलती दुकानें और नॉनवेज की लोरिया से फेंका जा रहा अपसिस्ट वेस्ट जिसे कचरे में मुंह मारते कुत्ते अब हिंसक होकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अस्पताल परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सभी ने एक स्वर में सवाल उठाया कि एक मासूम की दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन ? इसका प्रशासन जवाब दें।एडीएम को ज्ञापन देकर यह रखी मांगे -भाजपा जिला ध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जिला कलेक्ट्रेट में एडीएम कालूराम खोड को ज्ञापन देकर मासूम को मौत के घाट उतारने की घटना की जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को अविलंब मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग रखी।विधानसभा में विधायक की दलीलो पर उठा सवाल -सिरोही हॉस्पिटल की घटना को लेकर विधानसभा में निर्दलीय विधायक लोढा ने जब घटना का उल्लेख किया तो उन्होंने कहा ‘ कोई पेशेंट वार्ड का दरवाजा खुला छोड़कर निकल गया जिससे बच्चे को कुत्ता उठा ले गया’ इस कथन पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया की विधायक मामले को रफा-दफा करने की फिराक में है।यह रहे उपस्थित -इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख पाल परसरामपुरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, महिपाल चारण, अशोक पुरोहित, अजय भट्ट, महेंद्र माली, दीपेंद्रसिंह पीथापूरा, मगनलाल मीणा,मांगूसिंह बावली, अरुण ओझा, बाबूसिंह, प्रवीण राठौड़, गोविंद माली, गीता पुरोहित,मणिदेवी, दमयंती डाबी, चिराग रावल, गोविंद सैनी, चुन्नीलाल पटेल, कपूराराम पटेल, निंबाराम देवासी, रणछोड़ प्रजापत, भंवरलाल माली, रमजान खान, जितेंद्र खत्री समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
