सिरोही जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु को कुत्तो के द्वारा नोंचने का मामला ।

विधायक संयम लोढा ने विधानसभा में उठाया मामला ।

चिकित्सामंत्री से मुलाकात कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने व पीडित को मुआवजा दिलाने की मांग रखी ।

सिरोही(हरीश दवे),

सिरोही विधायक संयम लोढा ने सिरोही जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु को कुत्तो द्वारा नोंचकर छीन भिन्न करने का मामला विधानसभा में प्रमुखता के साथ उठाया। विधायक संयम लोढा ने विधानसभा में सरकार का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहां कि पाली जिले के जवाईबांध निवासी महेन्द्र कुमार टीमाराजी मीणा सिरोही जिला चिकित्सालय के सिलकोसिस वार्ड में भर्ती हुआ। महेन्द्र कुमार के साथ उसकी पत्नी व तीन बच्चे साथ थे जिसमें छोटा बच्चा 28 दिन का था। मां अपने 28 दिन के बच्चे को दूध पिलाकर सो गई। कोई मरीज ने गेट को खुला छोड दिया तो कुत्ते 28 दिन के बच्चे को उठाकर ले गये। मां जब उठी और देखा बच्चा पास में नही है तो उसने शोर मचाया। सबने एकत्रित होकर देखा तो बाहर कुत्तो ने नवजात के शव को पूरी तरह से शत विक्षत कर दिया था। बहुत हदयविदारक घटना है, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। विधायक संयम लोढा ने विधानसभा में राजस्थान सरकार से आग्रह किया कि जो भी जो भी अधिकारी इस मामले में जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करे, मां को सरकारी नौकरी व परिवार को 10 लाख का मुआवजा दे।

*लोढा ने दो टूक की संसदीय मंत्री धारीवाल से बात ।

* राजस्थान विधायनसभा में जब संयम लोढा द्वारा नवजात शिशु को नोंचने का मामला उठाया तो संसदीय मंत्री शांति धारीवाल ने लोढा से कहां कि विधानसभा में होम पर डिमांड चल रही है, चिकित्सा पर डिमांड कल है यदि आप चिकित्सा पर यह मामला उठाते तो ज्यादा अच्छा होता इस पर विधायक संयम लोढा ने संसदीय मंत्री धारीवाल से कहां कि आप मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व कर रहे है। चिकित्सा से कोई लेना देना नही है, आपकी पुलिस की चौकी भी चिकित्सालय में लगी हुई है। लोढा ने दो टूक धारीवाल से कहां कि आपको खुद को आगे बढकर कहना चाहिए कि मुख्यमंत्री से बात करके घोषणा करते है, आप कल के लिए कह रहे है। खुद का बच्चा जाये तो पता चलता है, दूसरो का बच्चा जाये तो पता नही चलता।

*लोढा मिले चिकित्सा मंत्री से, कार्यवाही की मांग-* सिरोही जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु को कुत्तों के द्वारा नोंचने का मामले में विधायक संयम लोढा ने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा से मुलाकात की। लोढा ने चिकित्सा मंत्री से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए मां को सरकारी नोकरी देने के साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। इस पर चिकित्सा मंत्री ने जिला कलक्टर से पूरे मामले की जानकारी ली। मंत्री ने कलक्टर से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

Share.
Leave A Reply