विधानसभा घेराव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न ।
V24 न्यूज पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार
पिण्डवाड़ा/सिरोही , राजस्थान।
– पिण्डवाडा नगर मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सुरेश दाधीच व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल माली व पिण्डवाडा भाजपा मण्डल अध्यक्ष महावीर यती की अध्यक्षता मे बैठक आहुत की गई, जिसमे आगामी प्रदेश स्तरीय पर युवा मोर्चा के द्वारा विधान सभा का घेराव करने का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे प्रदेश के सभी जिलो से युवा कार्यकर्ता भाग लेने जयपुर जायेंगे जिसकी तैयारी को लेकर मण्डल अनुसार युवा मोर्चो की बैठक लि गई जिसमे हमारे युवा मोर्चा के जिला प्रभारी दाधीच ने सभी युवाओ से आग्रह किया है की आने वाली 4 मार्च को जयपुर मे विधान सभा का घेराव किया जायेगा। जिसमे वर्तमान की राजस्थान की कांग्रेस सरकार को उखाड फेकने का समय आ गया है इसलिए सरकार ने युवाओ के साथ धोखा किया, किसानो के साथ वादा खिलाफी , महिलाओ के साथ बढ़ते अत्याचार, राजस्थान की जनता का जीवन नरक बनाने का काम किया है जिलाध्यक्ष माली ने सभी मण्डल के युवाओ से अपील की आप सभी अधिक से अधिक युवाओ को जयपुर चल कर अपनी शक्ति बताने का समय आ गया इस गहलोत सरकार के खिलाफ अब याचना का समय आ गया अब रण होगा, क्योकि इस कांग्रेस सरकार के कुछ नुमाईने छात्रो के साथ खिलवाड कर रहे जो करीब 9 से 10 पेपर लीक कर दिये ,युवाओ को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की मगर आज तक नही दिया गया, मण्डल अध्यक्ष महावीर यती ने सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ को निवेदन किया है की पिण्डवाडा मण्डल से अधिक से अधिक संख्या से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ को जयपुर भेजेंगे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम भुमिका निभाएंगे, बैठक मे युवा मोर्चा अध्यक्ष शक्तिपाल सिह ने सभी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद देकर आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा बताई, बैठक की सम्पूर्ण व्यवस्था युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शंकर हिरागर व महामंत्री हितेश रावल ने की साथ ही मण्डल उपाध्यक्ष छगन मीणा, मण्डल महामंत्री तिलोक प्रजापत,कमलेश राजपुरोहित कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, नवयुक्त मिडिया प्रभारी कमलेश गर्ग, पार्षद शंकर पटेल, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष नुरल हयात, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुशील प्रजापत, कपिल अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश प्रजापत, विजय गुर्जर वाघाराम पटेल, हंसाराम देवड़ा, भुबाराम नरेंद्रभाई माली, प्रताप गुर्जर, मन की बात के संयोजक महेन्द्र कुमार गुर्जर, भुबाराम देवासी, मालाराम देवासी व अनैक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने बैठक मे भाग लिया।
