ओपीएस देश का बड़ा मुद्दा, हमारा दायित्व कि हम इस पर चिंतन करें : लोढ़ा
_पेंशनर्स समाज के जिला अधिवेशन और सम्मान समारोह में विधायक संयम लोढ़ा ने की शिरकत, वरिष्ठ पेंशनरों का किया सम्मान
शिवगंज(हरीश दवे),
मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढा ने कहा कि वन रेंक वन पेंशन देश का बड़ा मुद्दा है। हमारा दायित्व है कि हम इस पर चिंतन करें कि क्या यह विचार का विषय नहीं रहना चाहिए कि सेना में तो ओपीएस रहेगी और बाकी कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। यह उचित नहीं है। विधायक लोढ़ा रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एरनपुरा परिसर में आयोजित राजस्थान पेंशनर्स समाज के जिला अधिवेशन एवं सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, प्रधान श्रीमती ललिता कंवर जिला कोषाधिकारी अलका राव, पेंशनर्स समाज के जिलाध्यक्ष करणसिंह राठौड, प्रदेश उपाध्यक्ष हस्तीमल अरोडा विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिला अधिवेशन में 16 वरिष्ठ पेंशनरों सहित भामाशाहों का सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि पेंशनर्स समाज, समाज की ताकत है। आपकी ताकत का सार्थक उपयोग कैसे हो, यह आवश्यक है। विधायक ने कहा कि उनका विचार है कि आगे जब भी पेंशनर्स समाज का अधिवेशन हो तो वह दो दिवसीय होना चाहिए। पहले दिन सामान्य कार्यक्रम हो तथा दूसरे दिन समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। चर्चा के दौरान शासन की नीतियों की दशा और दिशा पर मंथन होना चाहिए।विधायक ने रिश्तों के महत्व को बताते हुए कहा कि रिश्ते सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते है। इसलिए रिश्तों का हमें बहुत ख्याल रखना चाहिए। हमें जीवन में जो खुशी मिलेगी वह किसके साथ बांटेंगे, किसके साथ सांझा करेंगे। इसलिए रिश्तों को सहेजकर रखना काफी जरुरी है। विधायक ने कहा कि देश में आज जो स्थितियां बनी हुई है उस पर विचार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज देश के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, रेलगाडिय़ां, बैंक, इंश्योरेंस कंपनी इत्यादि निजी हाथों में जा रहे है। क्या पेंशनर्स का दायित्व नहीं बनता कि वे इस पर विचार करें। विधायक ने कहा कि देश में ओपीएस बड़ा मुद्दा है। क्या हमारा कत्र्तव्य नहीं है कि हम इस पर चिंतन करें। विधायक ने कहा कि यह विचार का विषय नहीं रहना चाहिए कि सेना में तो ओपीएस रहेगी और बाकी कर्मचारियों के लिए ओपीएस नहीं रहेगी। यह तर्क किसी हाल में सही नहीं कहा जा सकता। इस मौके पर विधायक ने पेंशनर्स समाज की मांग पर उनके एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी पेंशनर्स को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। *पेंशनर्स की मृत्यु के 45 साल बाद दिलाई पेंशन* समारोह को संबोधित करते हुए जिला कोषाधिकारी अलका राव ने पेंशनर्स को भरोसा दिलाया कि उनकी प्रत्येक समस्याओं के समाधान के लिए वे तत्पर है। उन्होंने विधायक के सेवाभाव का जिक्र करते हुए एक पैचिदा पेंशन प्रकरण के बारे में बताया कि श्रीमती दुर्गा कंवर पुत्री स्वर्गीय सज्जनसिंह के माता पिता (पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स)की मृत्यु वर्ष 1978 में हो चुकी थी। पेंशनर्स पिता की मृत्यु के लगभग 42 वर्ष बाद श्रीमती दुर्गा कंवर के पति की मृत्यु होने पर पेंशन नियमों में विधवा पुत्री को पारिवारिक पेंशन श्रेणी के अंतर्गत पारिवारिक पेंशन स्वीकृति के लिए आवेदन किया गया था। पेंशनर की मृत्यु होने पर कोषालय की ओर से पत्रावली पेंशन ऑथिरिटी के बॉयहाथ मय एलपीसी अंकित पर पेंशन विभाग जयपुर के प्रेषित कर दी गई थी। पेंशनर की मृत्यु को 40 वर्ष से अधिक का समय हो जाने के कारण पेंशन विभाग ने पेंशन पत्रावली का नियमानुसार निस्तारण कर दिया था। राव ने बताया कि पेंशन पत्रावली के अभाव में पारिवारिक पेंशन विधवा पुत्री को स्वीकृत करने में तकनीकी रूप से कठिनाई आ रही थी। पेंंशन स्वीकृत करने के नियमों में स्पष्ट प्रावधान नहीं होने से प्रार्थीया लगभग एक वर्ष से परेशान हो रही थी। यह मामला विधायक संयम लोढ़ा के संज्ञान में आने पर उन्होंने एसीएस फाईनेंस को प्रकरण के शीघ्र निस्तारण के लिए पत्र प्रेषित किया। विधायक के प्रयासों से पेंशन विभाग जयपुर की ओर से टीएस रजिस्टर रिकॉर्ड के आधार पर विधवा पुत्री की पेंशन स्वीकृति प्रदान करवाई गई। *वरिष्ठ पेंशनरों का हुआ सम्मान* समारोह में विधायक लोढ़ा ने वरिष्ठ पेंशनरों, दानदाताओं का माला व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। आकाशवाणी कलाकार प्रेमा राम प्रजापत ने लोकगीत व शंकर लाल कुमावत ने भजन की प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में तहसील अध्यक्ष रघुनाथ राम मीणा ने संगठन के सेवा कार्यों की जानकारी दी एवं विधायक संयम लोढ़ा को विकास पुरुष बताते हुए शिवगंज सिरोही विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए कार्यों की सराहना की। प्रदेश उपाध्यक्ष हस्तीमल अरोड़ा व वरिष्ठ पेंशन राजेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखें।इनका भी हुआ सम्मानआबूरोड उपशाखा अध्यक्ष मदन लाल खंडेलवाल, पिंडवाड़ा अध्यक्ष वागेन्द्र रावल,रेवदर अध्यक्ष हंसा राम पुरोहित, सुमेरपुर अध्यक्ष भैरू सिंह नोवी, वरिष्ठ पेंशनर शकुंतला गौड़,नारायण सिंह राठौड़, सीताबाई पटेल, हीराराम रावल,अमराराम,शफी मोहम्मद, निर्मला मेहता, अचला राम, नत्थू राम,रामलाल मीणा, बाबूलाल हीरागर, लक्ष्मी देवी खंडेलवाल, सुखी बाई मीणा, चेलाराम मेघवाल, ओट सिंह, पुनाराम, बहादुर सिंह,फुली बाई, नारायण लाल सोलंकी,हिमंत सिंह राव, बद्री सिंह, उमा उज्जवल, मांगीलाल, सूर्य प्रकाश शर्मा का भी सम्मान किया गया। *इनका रहा सहयोग* समारोह में नरेंद्र कुमार सारस्वत,लीला देवी, नेनुदेवी, सूखी मीणा, शारदा मीना, पूराराम कुमावत, सचिव जय सिंह राठौड़,अमृतलाल,सीता देवी,पोनी देवी माली, शशि अरोड़ा, लीला गहलोत, जोगाराम,लक्ष्मी देवी,मांगीलाल गहलोत, पुष्पा अग्रवाल, लीला देवी कुमावत,भंवरलाल राठौड़, ओम प्रकाश,पुराराम कुमावत,नारायण लाल परिहार, नरसाराम मेघवाल,कमला देवी सेन का सहयोग रहा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह गहलोत,करुणा शंकर जोशी, भूर सिंह परमार, निरंजन कुमार सोलंकी, हीरा शंकर शर्मा, चुन्नीलाल परिहार,देवकिशन अरोड़ा, मांगीलाल टांक,मोहन लाल सोनी भी उपस्थित रहे।
