जिला स्तरीय उद्यानिकी सेमीनार का आयोजन ।

सिरोही(हरीश दवे) ,

आत्मा सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार का शुभारम्भ जिला कलक्टर एवं जिला उद्यानिकी विकास समिति के अध्यक्ष डाॅ. भंवरलाल की अध्यक्षता में विधिवत मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। खाद्य प्रसंस्करण, कोल्ड चेन, न्यूट्रीगार्डन को प्रोत्साहित किया जाएः- जिला कलक्टरजिला कलक्टर ने उद्यानिकी सेमीनार कार्यक्रम की पूरी जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियों को जिले में कृषि, उद्यान से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना पर जोर देते हुए बताया कि प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना से ही किसानों के उत्पादों का जिले में विपणन व उचित दाम मिल पायेगा। अधिक उत्पादन के स्टोरेज हेतु जिले में कोल्ड चेन स्थापना से किसानों के उत्पाद को संरक्षित करने में सहयोग मिलेगा। जिला कलक्टर महोदय ने जिले में अंजीर उत्कृष्ठता केन्द्र स्थापना पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए फलोत्पादन, प्रसंस्करण, स्टोरेज, विपणन की श्रंृखला स्थापना करने हेतु सुझाव दिये। सेमीनार द्वारा कृषकों में कुपोषण दूर करने हेतु न्यूट्रीगार्डन व किचन गार्डनिंग की तकनीकी को सरल तरीके से बताने हेतु निर्देश दिये। जिले में कृषि एवं उद्यान विभाग को वर्ष में जो भी बजट आवंटित किया है उसका शत प्रतिशत उपयोग करा किसानों को लाभान्वित करने हेतु निर्देश प्रदान किये।कार्यक्रम के दौरान संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री संजय तनेजा ने जिले में कृषि, उद्यान विभाग की प्रगति की संक्षिप्त में स्थिति व रूपरेखा प्रस्तुत की। जिले में 150 फार्म पोण्ड स्थापना के लक्ष्य पर प्रकाश डाला। खाद्य प्रसंस्करण में अनुदान की जानकारी दी।उप निदेशक उद्यान डाॅ. हेमराज मीना ने जिला सिरोही में उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार, फलोद्यान की संभावनाएं व सेमीनार द्वारा किसानों के माध्यम से उद्यानिकी विकास के सम्प्रेषण की जानकारी दी। जिले के पांचों ब्लाॅकों से कुल 122 किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक डाॅ. दिनेश कुमार प्रजापति ने बैंकों के सहयोग से खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना व ऋण सम्बन्धी जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डाॅ. राम स्वरूप चैधरी ने वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं सहायक निदेशक उद्यान डाॅ. प्रदीप सिंह राठौड, ने उद्यान विभाग द्वारा चांलित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। परियोजना निदेशक आत्मा श्री पुरूषोत्तम लाल भट्ट, सहायक निदेशक कृषि (वि), सिरोही डाॅ. पन्नालाल चोधरी, डाॅ. जितेन्द्र सिंह, डाॅ. विक्रम मीणा, डाॅ. पप्पू खटीक ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद अर्पण सहायक कृषि अधिकारी उद्यान कान सिंह द्वारा किया गया।

Share.
Leave A Reply