*खेलोगे कूदोगे बन जाओंगे लाजवाब- संयम लोढा*
*उड में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की*
*सिरोही।
*विधायक संयम लोढा ने कहां कि पहले खेल को कोई महत्व नही दिया जाता था लेकिन आज के समय में खेलो का अधिक महत्व है। आज हमारी युवा पीढी का जुडाव खेल से हुआ है। आज खेल खेलकर हमारे युवा पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे है। पहले कहावत थी कि खेलो कूदोंगे हो जाओंगे खराब, हमने अब इस लाईन को बदल दिया है कि खेलोगे कूदोगे बन जाओंगे लाजवाब…। लोढा उड गांवके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने कहां कि सभी कार्यक्रम भामाशाहो के सहयोग से सम्पन्न होते है। मै मंच के माध्यम से सभी भामाशाहों का दिल से आभारप्रकट करता हूं। लोढा ने कहां कि हमारा पहला कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ी को नैतिकता एवं संस्कारवान का पाठ पढाये।हमारी पीढी संस्कारवानहोगी तो अच्छे व बुरे में फर्क का भी पता लग सकेगा। युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनानाए उसे अच्छे.बुरे की समझ करवाकर भी हम अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज की युवा आधुनिकता के रंग में अपने संस्कारों, नैतिकता और बडो का आदर करना भूल रही है। हमारा दायित्व है कि युवा पीढ़ी को सही मार्ग दिखाएं ताकि आने वाला कल अच्छा हो। जहां पर बच्चा गलत करता है उसे टोकना चाहिए। अगर सभी अच्छे बन जाएंगे तो निश्चित रूप से समस्तसमाज भी अच्छा हो जाएगा। उन्होंने उपस्थित शिक्षको से आव्हान किया कि शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को उभारे। इस अवसर पर विधायक लोढा नेभामाशाहों व प्रतिभावन छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने एक से बढकर एक आर्कषक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी आनंदराज आर्य, हीरालाल माली, कार्यवाहक प्राचार्य अशोकदान, पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोरचारण, सरपंच डूंगाराम मेघवाल, शैतान सिंह हाडा, चम्पालाल, गणपतदान हाडा, मोहन पुरोहित, छगन पुरोहित, महिपाल सिंह सहित बडी संख्या में विद्यार्थी व ग्रामीण मौजूद रहे।
