धुमन्तु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष चतराराम देश बन्धु 27 फरवरी को सिरोही आएंगे ।
सिरोही(हरीश दवे),
विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्वधुमन्तु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष चतराराम देशबन्धु 27 फरवरी को सिरोही आएंगे। अति. जिला कलक्टर कालूराम खौड ने बताया कि विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्वधुमन्तु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष चतराराम देशबन्धु 27 फरवरी को प्रातः 5 बजे जयपुर से रवाना होकर प्रातः 11 बजे सिरोही सर्किट हाउस आएंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक जन सुनवाई करेंगे। सांय 5 बजे सिंघी धर्मशाला में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। रात्रि विश्राम सिरोही सर्किट हाउस में करेंगे। 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
