आबूरोड के नेशनल हाईवे -27 सड़क मार्ग (हनुमान टेकरी) मार्ग को पार करते समय घट रहे दर्दनाक हादसो मे जांन गंवाने वाले वाहन चालकों का बढ़ रहा ग्राफ।

आबूरोड,( सिरोही) ,

आबूरोड नेशनल हाईवे- 27 -हनुमान टेकरी मार्ग मार्ग पार करते समय दुपहिया वाहन चालको एवं चौपहिया वाहन चालको के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वाहन संचालकों एवं यात्रियों के जांन गवाने एवं घायल होने का आंकड़ा हर महीने बढ़ता जा रहा है। – गुरुवार की घटना में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, उससे पहले भी दर्जनों ने गंवाई जान:- कल गुरुवार को हनुमान टेकरी के इस नेशनल हाईवे मार्ग पर भक्योरजी निवासी बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया जिसमें बाइक चालक की मौत एवं एक सवार गंभीर घायल हो गया। कुछ महीनों पूर्व इसी घटनास्थल पर निचलागढ के मीणाछापर निवासी भगाराम व उनकी पुत्री ट्रक की चपेट में आए थे जिसमें वे गंभीर घायल हो गए थे। उससे पूर्व निचला खेजडा निवासी पप्पू राम पुत्र मूंगलाराम व उनकी पत्नी दोनों की घटनास्थल पर ही वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई थी।- दुर्घटना के मार्ग पर अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज निर्माण के लिए ज्ञापनो के अलावा नहीं कोई ठोस हुई बुलंद आवाज:- मौत के मार्ग पर पुल निर्माण की मांग बहुत पुरानी है, पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से ज्ञापनो के जरिए पुल निर्माण की मांग की जाती रही है, पास के हनुमान टेकरी पुजारी जी के पास पत्राचार की फाइल देखी हो तो कई अंग्रेजी और कई हिंदी टाइपिंग के ज्ञापन जिनमें तत्कालीन केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्य मंत्री और पालनपुर गुजरात अहमदाबाद हाईवे तक के राजमार्ग अधिकारियों तक की गुहार लिखी हुई है, इतना ही नहीं ज्ञापनो मे सांसद विधायक एवं आबूरोड नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों के मांग ज्ञापन भी है। बताया गया कि कई बार मौके मुयायने भी हुए पर कोई हल नहीं निकल पाया। दूसरा यह कि पिछले दो-तीन साल से भाखर क्षेत्र के 24 गांवों का यातायत नए रूट सड़क मार्ग के और जुड़ जाने से एकदम दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कहां जा सकता है कि अनवरत दर्दनाक दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस आवाज बुलंद नहीं होने पर आवागमन समस्या पर समाधान की गुंजाइश नहीं दिखाई पड़ती।

फोटो:– आबू रोड से गुजर रहे नेशनल हाईवे 27 हनुमान टेकरी मार्ग पर जहां अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज के अभाव में दुर्घटनाओं का बढ़ता ग्राफ।

Share.
Leave A Reply