उपलाखेजड़ा ग्राम पंचायत में एक दिवसीय नेत्र
शिविर का आयोजन
आबूरोड,(सिरोही) ,
ग्लोबल अस्पताल के द्वारा दूरदराज उपलाखेजड़ा ग्राम पंचायत भवन में एक दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। ग्लोबल अस्पताल के कैंप ऑर्गेनाइजर विनायक सिंह बरार ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर में आसपास के आंखों के मरीज पहुंचे जिनकी जांच की गई, मरीजों को आवश्यक दवाई व चश्मे मौके पर प्रदान किए गए,ऑपरेशन योग्य मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से तलहटी पहुंचाया गया।
शिविर स्थल पर सरपंच कोदरी देवी व ग्राम पंचायत के मददगार सदस्य मरीजों की सेवा में जुटे रहे। शिविर स्थल पर छाया पानी, के पर्याप्त इंतजाम पंचायत के माध्यम से किये गए।
