*हमारे बच्चो की प्रतिभा को मंच दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता- संयम लोढा*
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नून व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुडा में वार्षिकोत्सव आयोजित ।
सिरोही(हरीश दवे),
हमारी कोशिश है कि हमारे बच्चो को अपनी प्रतिभा का परिचय देने के लिए मंच मिलना चाहिए। इनकी हिम्मत खुलनी चाहिए, आत्मविश्वास बढना चाहिए। पढना अपनी जगह, पढने के अलावा डांस, गीत, खेल व अन्य प्रतिभा जो अपने बच्चो में है उनका भी अधिक महत्व होता है। महाराष्ट्र, केरल, बंगाल आदि जगह ऐसी है जहां छोटी सी उम्र में बच्चो को संगीत सिखाना शुरू कर दिया जाता है। यह बात विधायक संयम लोढा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नून व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुडा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान कही।विधायक संयम लोढा ने कहां कि आने वाले समय में हम ओर भी अधिक सुविधाओं को विकसित कर सकेगे। पहले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित नही होते थे मैने विधायक बनने के बाद शिक्षा मंत्री से मुलाकात की और सभी विद्यालयो में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की उसके बाद राजस्थान के सभी विद्यालयो में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये गये। वार्षिकोत्सव भी एक मंच की तरह है जहां विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का परिचय देते है। लोढा ने कहां कि हमारा पहला कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ी को नैतिकता एवं संस्कारवान का पाठ पढाये। हमारी पीढी संस्कारवान होगी तो अच्छे व बुरेमें फर्क का भी पता लग सकेगा। युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनानाए उसे अच्छे बुरे की समझ करवाकर भी हम अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। आजकी युवा आधुनिकता के रंग में अपने संस्कारोंए नैतिकता और बडो का आदर करना भूल रही है। हमारा दायित्व है कि युवा पीढ़ी को सही मार्ग दिखाएं ताकिआने वाला कल अच्छा हो। जहां पर बच्चा गलत करता है उसे टोकना चाहिए। अगर सभी अच्छे बन जाएंगे तो निश्चित रूप से समस्त समाज भी अच्छा हो जाएगा।उन्होंने कहां कि हमारे बच्चो को प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन् काराया जाए ताकि वह समझ सकें कि बडो के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए और हमारे समाजिक सांसारिक व राष्ट्रीय दायित्व क्या है। मकान की नींव कमजोर हो तो मकान के गिरने का खतरा रहता है। अगर मानव में इंसानियत और संस्कार तथासमाज के प्रति दायित्व नहीं होगा तो उसका जीवन लाचार व बेकार है। इंसानियत से ही मानव इंसान बन सकता है। इस अवसर पर विधायक लोढा ने भामाशाहों व प्रतिभावन छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरानखीमसिंह मोहब्बतनगर, हंसाराम घांची, हेमलता शर्मा, छगनलाल भट्ट, सरपंच फूंगनी नैनसिंह, प्रताप सिंह नून, दलाराम मेघवाल, प्रकाश घांची, शिक्षाविभाग अधिकारी हीरालाल माली, आनंदराज आर्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
