राजस्थान सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रही जनता – लुम्बाराम चौधरी ।
आमजन त्रस्त और जनप्रतिनिधि मौन,,
सिरोही(हरीश दवे),
भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबा राम चौधरी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की ।
सिरोही मंडार के व्यस्ततम स्टेट हाईवे जहां से आसपास गांव के नागरिक आसपास गांव के नागरिक प्रतिदिन सिरोही शहर में दैनिक कार्यों हेतु आवागमन करते हैं यहां मंडार स्टेट हाईवे रोड पर टोल टैक्स जो कि दिनांक 19 /7 /2022 को पूरा होना था मगर कोविड-19 वह अन्य कारणों का हवाला देकर 6 महीने में तीन बार आगे बढ़ाया गया जो कि 19 जनवरी 2023 को राजस्थान सरकार द्वारा पूरा करने का आदेश जारी किया गया था ।
संबंधित टोल कंपनी समय सीमा समाप्त होने के बाद भी राजस्थान सरकार के साथ मिलकर आमजन से टोल की अवैध वसूली कर रही है आमजन इस अवैध वसूली से त्रस्त है और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौन धारण करे हुए हैं।
