आबू पर्वत / किशन लाल,
केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में दिनांक 22 फरवरी 2023 को स्काउट-गाइड के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिवस विश्व चिंतन दिवस के रूप में बड़े उत्साह से मनाया गया।
विद्यालय की गाइड देबांजलि व फ्रेया कक्षा छठी , प्राची कक्षा पांचवी साथ ही गाइड कैप्टेन श्रीमती मंजू मीना ने बड़ेन पॉवेल के जीवन पर अपने विचार रखे ,वरिष्ठ फ्लॉक लीडर रेखा अग्रवाल ने प्राचार्य श्रीमती श्रीजा नायर का स्कार्फ पहना कर स्वागत किया । प्राचार्य श्रीमती श्रीजा नायर , वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सोनल शर्मा के साथ सभी शिक्षकों ने लॉर्ड बड़ेन पॉवेल के चित्र पर पुष्पाजंलि की व इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती श्रीजा नायर ने कहा कि हम सभी को लॉर्ड बेडेन पावेल के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी जो कि एक बेहतर दुनिया का निर्माण करने में सहायक है हम अच्छे नागरिक बन सके प्रत्येक स्काउट व गाइड समाज में रचनात्मक भूमिका निभा सके। इस के उपरांत सर्व धर्म प्रार्थना सभा के आयोजन में फ्लॉक लीडर रेखा व्यास, गाइड कैप्टन वर्षा स्वामी, अनिता हुसैन, अर्चना मीना ,कब मास्टर किशोर प्रधान, अमर सिंह , स्काउट मास्टर रमनदीप सिंह व विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे। मंच का संचालन स्काउट मास्टर व स्काउट प्रभारी श्री हेमेंद्र सिंह ने किया व श्री हेमेन्द्र सिंह ने सभी विद्यार्थी को स्काउट-गाइड के जनक बेडेन पावेल के सिद्धांतों का स्मरण कराया। इस के उपरांत सभी स्काउट, गाइड द्वारा समाज को चिंतन दिवस पर जागरूक करने हेतु स्काउट रैली निकाली गई जो कि केन्द्रीय विद्यालय , तोरना, कुमारवाड़ा से होते हुए राजस्थान एडवेंचर केंद्र गॉल्फ़ ग्राउंड तक निकली गई वहां जाकर स्काउट गाइड विद्यार्थी द्वारा साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। अंत मे प्राचार्य श्रीमती श्रीजा नायर द्वारा सभी विद्यार्थियों हेतु अल्पाहार के आयोजन करने हेतु स्काउट प्रभारी श्री हेमेंद्र सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।