सनातन धर्म संस्कृति हिंदुस्तान की आत्मा है- संयम लोढा
नागाणी में नाग देवता मन्दिर का जीणोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित
*श्री श्री 1008 चन्दन गिरी जी महाराज के सानिध्य में नाग देवता की मूर्ति की स्थापना*
नागाणी(हरीश दवे),
नाग देवता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आज विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्मित मंदिर परिसर में नाग देवता की मूर्ति स्थापना श्री श्री 1008 चन्दन गिरी जी महाराज के हाथों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से की गई। इसके बाद फले चुनडी का आयोजन किया । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं प्रसादी ग्रहण की। विधायक संयम लोढा ने प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुचकर नाग देवता की पुजा अर्चना कर दर्शन किये।

इस अवसर पर विधायक लोढा का साफ़ा पहनाकर बहुमान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि सनातम धर्म संस्कृति हिंदूस्तान की आत्मा है।हिन्दूस्तान में जन्म लेने वाले संतो ने सनातन धर्म की संस्कृति को आगेबढाने का कार्य किया है। उन्होंने संत तुलसीदास का दोहा सुनाते हुए कहांकि दया धर्म का मूल है, पाप मूल अभिमान तुलसी दया न छांडिए, जब लग घट में प्राण अर्थात धर्म दया भावना से उत्पन्न होती है और अभियान तो केवल पाप को ही जन्म देता है, मनुष्य के शरीर में जब तक प्राण है तब तक दया भावना को कभी नही छोडना चाहिए।विधायक संयम लोढा ने कहां कि हम जब दुनिया में आये तब हमारे शरीर पर पहनने के लिए कपडे भी नही थे, ये हमे समाज ने दिया। हमे नाम, पद,प्रतिष्ठा, धन, दौलत ये सभी समाज की देन है। महीने के 10 हजार भी कमाये तो एक हजार समाज की सेवा में दो, जो ऐसा करेगा उसको कई गुणा लक्ष्मी प्राप्ति होगी। लोढा ने संत कबीर दास का दोहरा सुनाते हुए कहां कि बडा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड खजूर, पंथी को छाया नही, फल लागे अति दूर। उन्होंने कहां कि खजूर का पेड दिखने से बडा और ऊंचा जरूर होता है लेकिन वो किसी को छाया नही दे सकता इसी तरह आप एक समृद्व परिवार से परंतु हम समाज में अपना कोई सहयोग नही दे सके तो ऐसे बडे होने व समृद्व होने का कोई मतलब नही।विधायक संयम लोढा ने कहां कि व्यक्ति को अपने जीवन में सदैव अच्छे कर्मकरते रहना चाहिए। मनुष्य जीवन बहुत महत्वपूर्ण है और मनुष्य के हर अंग का अपने आप में बहुत महत्व है। शास्त्र कहते है कि जब कई जन्मों के पुण्य उदय होता है तब मनुष्य योनि प्राप्त होती है। यदि इसे पाकर भी कोई अच्छे कर्म नही कर सकता तो वह जीवन में कुछ नही कर सकता है।*सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम-* नाग देवता की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सुरक्षा एव शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस द्वारा पुख्ता इतंजाम किये गये। कार्यकर्ताओं को व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारी सोपी गई। रेवदर डिप्टी घनश्याम वर्मा और थाना अधिकारी सीआई बलभद्र सिंह ने भी व्यवस्था को सम्भाला। *आकर्षक फूलों एवं रोशनी से सजाया मन्दिर*- श्री नागाणी नगरे में नगा देवता बावसी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंदिर को विशेष आकर्षक फूलो से सजाया गया। पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा। गाँव में आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई जो आकर्षण का केंद्र रही। मन्दिर में भी विशेष फूलों एवं आकर्षक कला से सजावट की गई। *हैलिकॉप्टर से 6 राउंड गांव के चारों और फुल बरसाये -* नाग देवता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत समाजसेवी भामाशाह दीपाराम हमीरजी चौधरी द्वारा हेलीकॉप्टर से 6 राउंड कर नागदेवता मंदिर पर फुल बरसाये। इस दौरान दीपाराम चौधरी ने हैलीकॉप्टर में अपने परिजनों को नही बैठाकर गांव के असहाय एवं गरीब, अनाथ एवं विधवा को हेलीकॉप्टर में बैठाया और उन्ही के हाथों से नाग देवता मन्दिर पर पुष्पों की वर्षा करवाई। दीपाराम चौधरी की इस अनूठी पहल ने सभी का मन मोह लिया। लोगों ने हैलिकॉप्टर को अपने मौबाइल में कैद किया।*साधु संतों ने की नाग देवता प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत-* श्री श्री 1008 राजभारती जी महाराज प्रेमभारती महाराज गजीपुरा मठ कुलदीप भारती जी महाराज डोरडा श्री पदमाराम चेन्डा जगदीश गिरी जी महाराज जागेश्वर मठ तीर्थ गिरी जी महाराज मडवारीया मठ लहर भारती जी महाराज का सानिध्य मिला।
