सुमेरपुर /राजस्थान ।
रिपोर्ट हरिश दवे,
आपसी प्रेम व सौहार्द के लिए सामाजिक स्तर पर आयोजन जरुरी : लोढ़ा
प्रजापति कुंभकार सेवा समिति 31 परगना की ओर से नीलकंठ पहाडी स्थित सरिया देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया प्रथम सामुहिक विवाह समारोह- सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने समारोह में शिरकत कर वर वधू को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि सामुहिक विवाह समारोह जैसे कार्यक्रम सामजिक ताने बाने व एकता को मजबूत बनाने में सहायक होते है। ये ऐसे कार्यक्रम है जो समाज के व्यक्तियों को आपस में जोडऩे तथा प्रेम व सौहार्द को बढ़ावा देते है। विधायक लोढ़ा बुधवार को नीलकंठ पहाडी स्थित सरिया देवी मंदिर परिसर में श्री प्रजापति कुंभकार युवा सेवा समिति 31 परगना के तत्वावधान में आयोजित प्रजापति कुंभकार समाज 31 परगना के प्रथम सामुहिक विवाह एवं स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर आयोजित समारोह में शिवगंज पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, सुमेरपुर पालिकाध्यक्ष श्रीमती उषा कंवर, सिरोही के समाजसेवी एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति अतिथि के रूप में उपस्थित थे।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रजापति कुंभकार युवा सेवा समिति की ओर से की गई इस पहल पर समाज के युवाओं को साधुवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज के वे परिवार जो गरीब तबके के है उन्हें अपनी बेटियों की शादी करने में काफी राहत मिलती है। साथ ही इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक एकता भी प्रगाढ़ होती है। उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने विशेषकर बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में बालिकाओं को भी आत्मनिर्भर होना जरुरी है। अब वे दिन नहीं रहे जब महिलाएं घर की चौखट में ही रहा करती थी। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लडक़ा हो या लडक़ी उन्हें स्नातक तक की शिक्षा अवश्य प्रदान करवाएं।
इस अवसर पर विधायक ने नवविवाहित युगल को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर युवा सेवा समिति के अध्यक्ष गुणेशमल कवाडिया ने विधायक सहित अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रजापति कुंभकार समाज 31 परगना के अध्यक्ष धरमाराम बेहडा, संरक्षक मोडाराम कुंडलवाल, जोगाराम मांगरोला, प्रभूराम बेहडा, लसाराम बरदाना, रणछोड जाजपुरा, कपूराराम नगरिया, वेनाराम नगरिया, मोहनलाल, किशनलाल कुंडलवाल, युवा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष नारायणलाल मारोठिया, सामुहिक विवाह समिति अध्यक्ष जैसाराम प्रजापत, संरक्षक थानाराम नगरिया, उपाध्यक्ष केपी बेडल, नारायणलाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्रजापति कुंभकार सेवा समिति की ओर से विवाह समारोह में सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।
11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे ।
प्रजापति कुंभकार युवा सेवा समिति 31 परगना की ओर से हुकमभारती महाराज के सानिध्य में आयोजित इस प्रथम सामुहिक विवाह समारोह में 11 नवयुगल जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। सामुहिक विवाह समारोह का आगाज सुबह सात बजे गणेश स्थापना के साथ हुआ। उसी समय वर कन्या आगमन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत हुई। सुबह आठ बजे सामेला कर तोरण कार्यक्रम हुआ। सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर सभी 11 जोडों को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पाणिग्रहण संस्कार हुआ। सुबह साढे दस बजे सेवा समिति की ओर से भामाशाहों का सम्मान किया गया। दोपहर डेढ़ बजे वर वधु का आशीर्वाद समारोह तथा तीन बजे कन्याओं को उपहार वितरित किए गए। शाम पांच बजे विदाई के साथ सामुहिक विवाह संपन हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा समिति की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।
