सिरोही जिले में टेलेंटेड आईएएस डॉ श्रीमती टी शुभामंगला ने किया नवाचार,
पंचायती राज के कार्मिकों की उपस्थिति ओन लाइन होगी दर्ज।
सिरोही(हरीश दवे),
देश के अति पिछड़े जिलो में सिरोही जिला भी एक जिला है लेकिन इस जिले में एक टेलेंटेड आईएएस जिला परिषद की सीईओ ने सिरोही जिले में पंचायतीराज में कार्मिक डियूटी पर समय पर आए उसके लिए एक नवाचार कर ग्रामीणों को राहत दिलाने का बड़ा काम शुरू किया है । अब ग्राम विकास अधिकारी,बीडीओ सहित आफिस स्टाफ की डेली उपस्थिति आन लाइन मोबाइल से एप पर दर्ज करानी होगी ।

ग्रामीण कोई भी काम से इनसे मिलने जाते तो पंचायत में इनके समय पर नही मिलने से ग्रामीण परेशान होते ,अब इस नए सिस्टम से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। राजस्थान में सिरोही जिला एक मात्र ऐसा जिला होगा जिसमें कार्मिको व अफसरो की उपस्थिति आन लाइन से ही दर्ज होगी।
सिरोही जिले में पंचायतीराज के ढर्रे को बदलने व फर्जी पट्टे जारी करने व जनता के साथ धोखाधड़ी करने की जो प्रथा चल रही है उसको तोड़ने व जनता को सुशासन देने के लिए आईएएस सीईओ लगातार काम कर रही है और इसकी सफलता का एक बड़ा उदाहरण बहुत जल्द दिखाई देगा जब जावाल पट्टे घोटाले व पद के दुरूपयोग करने वालो की पूरी कहानी बाहर आएगी।
