सिरोही जिला कलक्टर धन्यवाद बैज से होंगे सम्मानित ।

सिरोही(हरीश दवे) ,

रोहट में आयोजित 18 वी राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में विशेष योगदान के लिए सिरोही जिला कलक्टर डा. भंवर लाल को धन्यवाद बैज से सम्मानित किया जाएगा ।     

राजस्थान भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव डॉ पी सी जैन ने बताया कि जंबूरी में विशेष योगदान के लिए राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड संगठन की ओर से 22 फरवरी को जयपुर में सिरोही जिला कलक्टर डा. भंवर लाल को राजस्थान के माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र की गरिमामय उपस्थिति के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा । राष्ट्रीय जंबूरी के आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में सिरोही जिला कलक्टर का सराहनीय योगदान रहा है ।      उल्लेखनीय है कि 4 से 10 जनवरी तक पाली जिले के रोहट में आयोजित राष्ट्रीय जंबूरी के दौरान देश विदेश से करीब 37 हजार स्काउट गाइड ने भाग लेकर कला एवं संस्कृति का आदान प्रदान किया । वही राष्ट्रीय जंबूरी में सी ओ स्काउट नरेन्द्र खोरवाल ने बताया कि जिले से 220 स्काउट गाइड के दल ने शिरकत की।

Share.
Leave A Reply