माली समाज ने विधायक का स्वागत कर जताया आभार ।
शिवगंज(हरीश दवे) ,
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर माली समाज के मदन माली के मनोनयन पर माली समाज के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रविवार को विधायक आवास पहुँच विधायक का माली समाज को पार्टी संग़ठन में प्रतिनिधित्व देने पर साफा एवं पुष्पहार पहनकर स्वागत किया।जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को माली समाज के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में युवा समाज अध्यक्ष शंकरलाल सुंदेशा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए विधायक आवास पहुँचे तथा समाज के युवा मदन माली को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान करवाने पर आभार जताया। इस मौके पर समाज की ओर से विधायक लोढा का साफा एवं पुष्पहार पहनकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक में नवनियुक्त अध्यक्ष माली को पद का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश देते हुए समाज के पदाधिकारियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक लोढा ने गोकुलवाड़ी सार्वजनिक पार्क का नामकरण गोकुलभाई भट्ट पार्क करने तथा वही गोकुल भाई भट्ट की प्रतिमा लगवाने के भरोसा दिलाया। साथ ही माली समाज के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल टाक व समाज के लोगो की ओर से श्मशान घाट पर विधुत शव दाह गृह बनाने की मांग पर जानकारी दी कि इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। इस मौके पर माली समाज अध्यक्ष शंकरलाल सुंदेशा, नारायण लाल परिहार, शंकरलाल परिहार, छोगाराम भाटी, बाबूलाल परिहार, छोगाराम माली, जवानाराम माली, कोमल परिहार, सीमा गहलोत, अशोक गहलोत, धर्मेंद्र गहलोत, हितेश परिहार, राजेन्द्र माली, हिम्मतराम गहलोत, रंजीत गहलोत, बंटी माली, मदनलाल माली, कांतिलाल माली, रविन्द्र परिहार, सुरेश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
