राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न ।
सिरोही(हरीश दवे) ,
राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आरासना अंबाजी मंदिर परिसर तहसील पिंडवाड़ा में धूमधाम से संपन्न हुआ । समारोह के संयोजक गोप सिंह देवड़ा ने बताया कि समारोह श्री रेवानाथजी महाराज अजारी के सानिध्य मेंऔर पडीव ठाकुर साहब समिर वीर सिंह जी के मुख्य अतिथि आयोजित हुआ। समारोह में शिक्षा, खेलकूद, राजकीय सेवा, सामाजिक कार्यों, भामाशाह आदि विविध क्षेत्र में से करीब एक सौ से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मान से नवाजा गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह देवड़ा ने सामाजिक एकता पर बल दिया, वहीं भाजपा नेता दलिप सिंह माडानी ने राजनीतिक क्षेत्र में भी एकजुट होकर आगे बढ़ने पर जोर दिया । समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड ने समाज की प्रगति पर विचार रखते हुए छात्रावास निर्माण के लिए एक कमरा निर्माण करने की घोषणा की, जिसका सभी ने अभिनंदन कर सम्मान किया । इसी प्रकार वरिष्ठ खनन अभियंता दीवान सिंह देवड़ा ने भी छात्रावास हेतु एक कमरा निर्माण करने की घोषणा की। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह चौहान, क्षत्रिय शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष ठाकुर समरवीर सिंह पाडीव, शिक्षक एवं कर्मचारी नेता डॉक्टर उदय सिंह डिगार, डॉक्टर शक्ति सिंह देवड़ा ,भाजपा के नेता नरपत सिंह राणावत, सुजान सिंह बड़वज, नारायण सिंह देलदर ,मांगू सिंह बावली, कैप्टन रतन सिंह, हनवंत सिंह आमथला, कुलदीप सिंह पालड़ी आदि ने भी विचार रखे। मंच संचालन सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने किया ,वहीं प्रधानाचार्य भगवत सिंह देवड़ा , बलवंत सिंह विरोली, दशरथ सिंह देवड़ा, बाग सिंह राणावत, प्रताप सिंह पिंडवाड़ा, जबर सिंह डिगर, मंगल सिंह सिलवानी ,ईश्वर सिंह जूना सांनवारा, रामसिंह परलाइ, ईश्वर सिंह कीवर्ली गणपत सिंह रिछडी, हनुमत सिंह तेलपुर, चतर सिंह राणावत, राजन सिंह, दलपत सिंह विरोली समेत दर्जनों वक्ताओं ने विचार रखे। समारोह में शिक्षा, राजकीय सेवा, आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक आदि क्षेत्र में प्रगति के पथ पर आगे बढ़कर सफलता अर्जित करने पर चर्चा हुई, साथ ही सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम एवं नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाने संबंधी भी विचार विमर्श हुआ। समारोह में भारी तादाद में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।
