रेेवदर मे अमृत यात्रा तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन ।

रेवदर(हरीश दवे),

केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सिरोही के द्वारा तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का रंगारंग कार्यक्रम का समापन बाल विकास योजना अधिकारी घेवरचंद राठौड़,सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के परिवीक्षा अधिकारी अशोक कुमार,पोस्ट मास्टर दिनेश भाटी, डॉक्टर नरेश कुमार मेघवाल,प्राचार्य मुकेश कुमार मीणा के आतिथ्य में आयोजित हुआ।पोस्ट मास्टर रेवदर दिनेश भाटी ने सुकन्या समृद्धि योजना,पी.एल.आई, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बारे में जानकारी प्रदान की। चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेश कुमार मेघवाल ने चिरंजीवी योजना,निशुल्क टीबी उपचार, संस्थागत प्रसव के लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की। एस.बी.एम ब्लॉक समव्यक कैलाश चंद्र राव ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ने की पात्रता एवं प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की। कृषि पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने कृषि विषय में अध्ययन करने वाली कक्षा 11 से 12 एवं स्नातक, अधिस्नातक एवं पीएचडी कार्यक्रम करने वालों के लिए स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी प्रदान की। मीणा ने स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के बारे में जानकारी प्रदान की।सहायक आचार्य डॉ हरिचंद्र सिंह ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए युवा पीढ़ी को पौधरोपण करने की अपील करते हुए जल की बूंद बूंद का सदुपयोग करने की बात कही। प्राचार्य मुकेश कुमार मीणा ने अमृत यात्रा पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी को युवा पीढ़ी के लिए लाभकारी बताते हुए आजादी के अमृत महोत्सव पर विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के दौरान मौखिक प्रश्नोत्तरी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया एवं विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग, डाक विभाग, बैंकिंग विभाग,सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग,कृषि विभाग, महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ मनीष शर्मा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (आयुष) डॉ अभिलाषा पुरोहित, डॉ कुलदीप सिंह भाटिया,जितेंद्र सिंह देवड़ा,भगवानाराम, महावीर मेघवाल, हितेंद्र मेघवाल इत्यादि उपस्थित थे। ब्यूरो के के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने अतिथियों एवं विभिन्न विभागों से पधारे अधिकारीगण का कार्यक्रम में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share.
Leave A Reply