माउंट आबू, राजस्थान।
पांचवें दिन भी जारी रहा वन कर्मचारियों का धरना, आज भी बंद रहे सनसेट एवं ट्रेवर टैंक के गेट , भ्रमण को आये पर्यटक हताश लौटे ।
अधीनस्थ कर्मचारी संघ शाखा सिरोही द्वारा वन कर्मियों की 15 सूत्री मांग पत्र को वन विभाग के अधीनस्थ एवं वर्क चार्ज कर्मचारियों पर लागू करने हेतु दिनांक 6 फरवरी 2023 से कार्यालय उप वन संरक्षक, सिरोही एवं उप वन संरक्षक वन्यजीव आबू पर्वत के गेटों पर धरना प्रदर्शन दिया जाकर कार्य बहिष्कार किया जा रहा था, परंतु सरकार वन विभाग के कर्मचारियों की सुध नही ले रही है जिससे आहत संयुक्त संघर्ष समिति वन विभाग द्वारा राजस्थान के समस्त राष्ट्रीय बाघ रिज़र्व, अभ्यारण्य आदि स्थानों के गेट बंद कर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान किये जाने से सिरोही जिले के तीनो डिवीजनों के वन कर्मचारियों द्वारा दिनाँक 9.2.2023 से सनसेट पॉइंट व ट्रेवल्स टैंक आबूपर्वत के गेट पर ताला लगाकर कार्य बहिष्कार किया जा रहा । पर्यटन स्थलों पर घूमने आए पर्यटक सनसेट पॉइंट व ट्रेवल्स टैंक आबूपर्वत के गेट पर ताला होने से हताश लौटे।
