वायु सेना में अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया पर मंगलवार और बुधवार को आबू पर्वत के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ संवाद।
आबू पर्वत(हरीश दवे) ,
दो दिवसीय भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया की मंगलवार और बुधवार को आबुपर्वत के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई। नम्बर 5 वायु सैनिक चयन केन्द्र जोधपुर से पधारे कॉरपोरल हेमन्त कुमार ने बताया कि 17 1/2 से 21 वर्ष आयु वाले अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ ,अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।सिविल प्रशासन प्रभारी टी. आर. भील ने बताया कि जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) आबू पर्वत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेंट राजेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देलवाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओरिया सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी दी गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को इस स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया एवम लाभ से अवगत कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।
