सिरोही /राजस्थान ।

हरिश दवे,

राजकीय महाविद्यालय , सिरोही में ” शहनाई 2023 का रंगारंग आयोजन सम्पन्न।

मीनाक्षी सुथार बनी मिस कॉलेज,कृष्ण पाल सिंह बने मिस्टर कॉलेज,

राजकीय महाविद्यालय सिरोही छात्रसंघ के सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘ शहनाई ‘ का मुख्यमंत्री , राजस्थान सरकार एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमान डॉ . भंवरलाल , जिला कलेक्टर , सिरोही ने भागीदारी की । अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ । संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल पुरोहित , उपाध्यक्ष आरती कुमारी , महासचिव हिमांशु सोलंकी , संयुक्त सचिव आरती वैष्णव एवं कक्षा प्रतिनिधि ध्रुवी राठौड़ ने अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया । महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष ने स्वागत उदबोधन प्रदान करते हुए इस सत्र में छात्रसंघ द्वारा किये गये कार्यों का विवरण दिया एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया । उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्र – छात्राओं ने मुझमें विश्वास व्यक्त कर वर्षभर सहयोग प्रदान किया . इसके लिए मैं आभारी हूं । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयम लोढा ने अपने उद्बोधन कहा कि सिरोही महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम शहनाई की गुंज हमेशा रहेगी , आज भी विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को ऊचाँई प्रदान की उन्होंने महाविद्यालय कलाकारों को शाबाशी देते हुए कहा कि बंदों में दम है । जीवन में शिक्षा के साथ कविता , गीत , मस्ती बनी रहनी चाहिए क्योंकि यह जीवन में ऊर्जा का संचार करते है । उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में चयनित विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को देश के किसी एक शहर में हवाई यात्रा एवं भ्रमण करवायेंगे । विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर , सिरोही डॉ . भंवरलाल ने विद्यार्थियों को शानदार प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी और कहा कि वे जीवन में सदैव अपना लक्ष्य ऊँचा रखे । सिरोही के टेलेंट को देखते हुए उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में आयोजित होने वाले सिरोही महोत्सव में जिले के प्रतिभावान कलाकार युवाओं को अवसर दिया जायेगा । कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ . नवनीत कुमार वर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल के पश्चात् महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शहनाई का आयोजन उत्साह , उमंग एवं प्रसन्नता भरने वाला है । शहनाई कार्यक्रम सुनियोजित एवं सुन्दरढंग से आयोजन के लिए छात्रसंघ एवं महाविद्यालय प्रशासन की प्रसंशा की । शहनाई के रंगारंग कार्यक्रम में एकल गान , युगल गान , समूह गान , एकल नृत्य , युगल नृत्य , समूह नृत्य , नाटक की शानदार प्रस्तुतियां छात्र – छात्राओं ने दी । विद्यार्थियों ने कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों का भरपूर आनन्द उठाया । इसके साथ महाविद्यालय में मिस्टर एवं मिस प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ , जिसमें तृतीय वर्ष कला के छात्र कृष्णपाल सिंह मिस्टर कॉलेज चुने गये एवं प्रथम वर्ष विज्ञान की छात्रा मीनाक्षी सुथार मिस कॉलेज चुनी गयी । पूर्व छात्रपरिषद् अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा मिस एवं मिस्टर कॉलेज को पुरूस्कार में नकद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया । छात्रसंघ उपाध्यक्ष आरती कुमारी ने अतिथियों , पत्रकारों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ . संध्या दुबे एवं डॉ . कैलाश गहलोत ने किया ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं कर्मचारीगण ने सम्पूर्ण सहयोग दिया ।

Share.
Leave A Reply