वन कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार कर , दिया धरना।

सिरोही(हरीश दवे) – वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ शाखा सिरोही द्वारा वन कर्मियों को पुलिस अथवा पटवारियों के समकक्ष वेतन दिलाने कार्यभारित कर्मचारियों को वनरक्षक के पद पर समायोजित करने,वन कर्मियों को मेस भत्ता राशि 2200रू. दिलाने, नकद वर्दी भत्ता ₹7000 वार्षिक दिलवाने, वाहन चालकों को पदोन्नति और वर्दी दिलवाने ,वन कर्मियों को साइकिल भत्ते के स्थान पर पेट्रोल भत्ता ₹2000 प्रतिमाह दिलवाए जाने,हार्ड ड्यूटी अलाउंस दिए जाने संबंधी 15 सूत्री मांग पत्र को वन विभाग के अधीनस्थ एवं वर्क चार्ज कर्मचारियों पर लागू करने के लिए 6 फरवरी 2023 से कार्यालय उप वन संरक्षक, सिरोही एवं वन्यजीव आबूपर्वत के गेटों पर जारी धरना प्रदर्शन आज भी जारी रखकर कार्य बहिष्कार किया गया है। राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ सिरोही के जिलाध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर राज कार्य का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करेंगेइसमें किसी प्रकार की वन्यजीव वन विकास कार्य अवैध कटान अवैध खनन वन्यजीव रेस्क्यू ऑपरेशन इत्यादि कोई कार्यवाही पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी वन प्रशासन और राज्य सरकार की होगी।

Share.
Leave A Reply