विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ‘‘सुरभि’’ मनाया गया।
शिक्षा से ही सारी व्यवस्थाओं के दरवाजे खुलते है -संयम लोढ़ा
सिरोही(हरीश दवे)- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ‘‘सुरभि-2023’’ का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार संयमजी लोढ़ा, अध्यक्ष के रूप में सभापति महेन्द्र मेवाडा, अति विषिष्ट अतिथि के रूप में उपसभापति जितेन्द्र सिंघी, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति और विशिष्ट अतिथि के रूप में मारूफ हुसैन कुरैशी, मुख्य महामंत्री शिक्षक संघ प्रगतिशील धर्मेन्द्र गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गंगा कलावंत, मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी हीरालाल माली रहे। अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पहार पहनाकर समारोह का शुभारंम किया। बालिकाओं ने नृत्य के साथ सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुत दी। विद्यालय प्रशासन एवं एस.डी.एम.सी. ने मेहमानों का भारतीय संस्कृति अनुसार भव्य स्वागत किया। संस्था प्रधान श्रीमती हीरा खत्री ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि शिक्षा से ही सारी व्यवस्थाओं के दरवाजे खुलते है ।जीवन के सारे लक्ष्यों की पूर्ति शिक्षा के माध्यम से हम कर सकते है। हम सब को स्नात्कोत्तर तक पूरी शिक्षा लेने की आवश्यकता है। सिरोही जिले में शिक्षा के लिए अभूतपूर्व व्यवस्थाएं हुई है। चिकित्सा, विधि सहित सभी प्रकार की काॅलेज लेवल तक शिक्षाओं की व्यवस्था सिरोही जिले में होने से सिरोही जिला एज्यूकेशन हब बनता जा रहा है। *प्रतिभाओं का किया सम्मान* कार्यक्रम में जिला एवं राज्य स्तर पर अव्वल आने वाले खिलाडियों तथा कक्षा 01 से 12 तक अव्वल रहे विद्यार्थियों को विधायक संयम लोढ़ा, सभापति महेन्द्र मेवाडा, उपसभापति जितेन्द्र सिंघी ने प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह् देकर बहुमान किया। समारोह में एक से बढकर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।*विधायक संयम लोढ़ा ने विधायक कोष से टीन शेड निर्माण की घोषणा की* विधायक संयमजी लोढ़ा द्वारा विद्यालय में टीन शेड का निर्माण विधायक मद से करने की घोषणा की। विद्यालय में पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। विद्यालय की पूर्व विद्यार्थी रही श्रीमती सोनू मिस्त्री प्रधानाचार्य राउमावि डोडूआ एवं श्रीमती शैल्वी डाबी कनिष्ठ अभियन्ता को सम्मानित किया गया।व्यवस्था सहयोगी गोपालसिंह राव के अनुसार कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भामाशाह जयविक्रम हरण, भूपेश भाई प्रजापति, लाॅयन्स क्लब सिरोही, संजय अग्रवाल, श्रीमती इन्द्रा खत्री एवं हरेश कुमार लखवानी का बहुमान माला, साफ, शाॅल व पुष्पहार से किया। विद्यालय के एस.डी.एम.सी. सदस्य शिक्षाविद् गणपतसिंह देवड़ा, मंजूर अली, हंसाराम रावल, धनराज खत्री ने विद्यालय के लिए सुविधाओं में ईजाफा करने हेतु विधायक को मांग पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दिलीप सिंह सिंदल, वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र कोठारी, सुरेश कुमार शर्मा, महेन्द्र कुमार कुम्हार, सुमन कुमारी, वर्षा त्रिवेदी, देवीलाल, लता किरण बंसल, तृप्ति डाबी, भगवत सिंह देवड़ा, शर्मिला डाबी, जया, रीना कोटेसा, कल्पना चैहान, दिनेश कुमार सुथार, ममता कोठारी, कुसुम परमार, श्रद्धा सिंदल, हेमलता रावल, कीर्तिकुमार सोलंकी, कामिनी रावल, रमेश कुमार मेघवाल, गोपाल सिंह राव, भारती सुथार, चन्द्रकान्ता चैहान, सोनल राठौड, ब्रिजेश कुमार पालीवाल, शंकर सिंह राठौड, गणपत राज खत्री, शैफाली सिंह गेहलोत, पुखराज, शंकुन्तला देवी विद्यालय स्टाफ विद्यालय के दर्जनों अभिभावक तथा विद्यालय की पूर्व छात्राओं सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। मंच संचालन श्रीमती प्रतिभा आर्य एवं गोपालसिंह राव ने किया। सफल आयोजन के लिए संस्था प्रधान श्रीमती हीरा खत्री ने सबका आभार जताया।
