जैन तीर्थ कोलरगढ़ के प्राचीन जैन मंदिर में दुर्लभ प्राचीन मूर्तिया असामाजिक तत्वों द्वारा की खंडित, जैन समाज सिरोही में गहरा आक्रोश।
सिरोही(हरीश दवे)
बीती रात्रि को श्री आदिनाथ जी मंदिर कोलर गढ़ सिरोही में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर के दरवाजे के ताले व मंदिर का भंडारा तोड़कर अंदर से नकद चुराई गई एवं कुछ मूर्तियों को खंडित किया गया तथा मूर्तियों को उनकी जगह से हटाया गया एक मूर्ति का हाथ भी तोड़ा गया एवं मूर्तियों के चक्षु यानी की आंखें एवं भौह निकाल कर लेकर गए चोरों द्वारा चोरी करना समझ में आता है लेकिन मूर्तियों को खंडित करना क्या कारण था जिन जिन मूर्तियों को नुकसान हुआ है उसमें मूलनायक श्री आदिनाथ जी एवं उसके आसपास में आदिनाथ जी की दो मूर्तियां एवं बाहर विराजमान चंद्रप्रभु स्वामी की दो मूर्तियां जिसमें एक खंडित हुई है एवं एक आदिनाथ जी भगवान की मूर्ति जिसके भौह निकाली गई है एवं पीछे विराजमान श्री पारसनाथ भगवान की मूर्ति को भी अपनी जगह से हटाया गया है। मन्दिर प्रबन्धन ने पालड़ी पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना लिखित में दे दी गई है। जैन समाज के जय विक्रम हरण व नितेश लाला ने कहा कि कॉलर गढ़ मे प्राचीन जैन मंदिर के ताले तोड़ चोरी करने से ज्यादा मूर्तियों के खंडित करने से आहत है।जैन समाज पुलिस प्रशाषन से मांग करता है की ऐसे मूर्तिभंजक असामाजिक तत्वों का सुराग लगा कर , पुलिस कठोर करवाई करे।
