माउंट आबू , (किशनलाल) ।
केन्द्रीय विद्यालय ,आबू पर्वत में स्काउट व गाइड विभाग द्वारा प्रथम सोपान व द्वितीय सोपान टेस्टिंग कैम्प का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम गाइड कप्तान सुश्री शगुफ्ता काज़ी व अर्चना मीना द्वारा प्राचार्य श्री रविन्द्र टाक को एस्कॉर्ट करते हुऐ स्काउट ग्राउंड लाया गया। उसके उपरांत स्काउट प्रभारी हेमेंद्र सिंह द्वारा प्राचार्य श्री रविन्द्र टाक का स्काउट ग्राउंड में स्वागत किया गया प्राचार्य द्वारा स्काउट के जनक बड़ेन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके उपरांत स्काउट व गाइड द्वारा विभिन्न स्काउट गतिविधिया की गई प्राचार्य श्री रविन्द्र टाक द्वारा बताया कि स्काउट व गाइड गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व गुण का विकास होता है व समाज के लिए स्काउटिंग को बहुत लाभप्रद बताया। गाइड कैप्टन श्रीमती वर्षा स्वामी व श्रीमती अनिता हुसैन ने विद्यार्थियों को ईश् प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, राष्ट्र ध्वज/गीत, बी0पी0 6, प्राथमिक चिकित्सा, आदि की जानकारी दी स्काउट मास्टर श्री रमेश पटेल, श्री रमनदीप सिंह द्वारा विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। सोपान की सभी गतिविधियों में प्राथमिक विभाग से स्काउट & गाइड विभाग से जुड़े हुए सदस्यों श्रीमती रेखा व्यास, श्री मारुति डुकरे और श्री अमर सिंह जी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई| विद्यालय में सभी स्काउट व गाइड विद्यार्थियों हेतु दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया। अंत मे स्काउट प्रभारी श्री हेमेंद्र सिंह द्वारा प्राचार्य श्री रविन्द्र टाक व सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया
