कारगिल हीरो महावीर चक्र विजेता कोबरा दिगेंद्र सिंह ने भरी राष्ट्र प्रेम की सिंह गर्जना, एबीवीपी का छात्र गर्जना सम्मेलन संपन्न।

सिरोही(हरीश दवे)

-अखिल भारतीय आज महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र सिंह ,एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार सिंह मीणा, एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री पूरन सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। छात्र गर्जना सम्मेलन को संबोधित करते हुए महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भारतीय सेना में जाने का मौका मिला वह देश के लिए सेवा करने का अवसर मिला। कारगिल युद्ध ऐतिहासिक ऐतिहासिक स्मृतियों को साझा किया उन्होंने कहा कि युवा अपने भविष्य के लक्ष्य का निर्धारण करते हुए आगे बढ़े तथा देश और समाज का नाम रोशन करें।तपती धूप में कार्यक्रम स्थल पर छात्रों को धूप से परेशान देख उन्होंने कहा कि सेना का जवान माईनस 5 डिग्री व धोरों में 55 डिग्री तापमान पर भी देश की सीमाओं की रक्षा करता है।नाच गानों व सपना चौधरी के गानों पर तो भीड़ आती है पर राष्ट्र प्रेम में आपको सर्दी गर्मी की परवाह किये बिना देश की सेवा के लिए कार्य करना है।उन्होंने अनेक संस्मरण देते हुए उपस्थित तरुणाई में राष्ट्र प्रेम का संचार किया और बताया की किस प्रकार कारगिल युद्ध मे पाकिस्तान को खदेड़ कारगिल हिल पर भारतीय सेना के सैनिक के रूप में तिरंगा फहराया व शौर्य की गाथा से पूरे माहौल को राष्ट्र प्रेम की भावना से भर दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री पूर्ण सिंह ने कहा कि भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण की ओर आगे बढ़ रहा है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 1949 से लेकर समाज के बीच में कार्य करते हैं विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य भारत पुनःअपने गौरवशाली वैभव को प्राप्त करे इसी को लेकर ज्ञान शील एकता के मंत्र के साथ विद्यार्थीयो के बीच कार्य करती है। राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही है जिसमे धारा 370 व राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आंदोलन, व अनेक ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र किया। राष्ट्रीय मंत्री होशियार सिंह मीणा ने कहा की वर्तमान राजस्थान की सरकार की मिली भगत से पिछले पिछले 4 वर्षो के सभी भर्तीयो के पेपर लीक होने से राजस्थान का युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।राजस्थान की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है राजस्थान में बहन बेटियां सुरक्षित नही है। राजस्थान सरकार की निरंकुशता के कारण राजस्थान की शासन व्यवस्था बेहाल है। उद्धघाटन सत्र में खुफिया ब्यूरो के पूर्व डीआईजी पुरुषोत्तम लाल दीपक एव कैप्टन(रि) नरेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।जिला सम्मेलन का खुला मंच रामझरोखा पर आयोजित हुआ जिसमें पूर्व प्रांत मंत्री मोहन देवासी ने बताया कि प्रशासन द्वारा कई बार खुला मंच की अनुमति को लेकर अड़चने डाली गई लेकिन यह राष्ट्रवादी विचारों की युवा तरुणाई को रोकना सम्भव नही है।

Share.
Leave A Reply