एबीवीपी का छात्र गर्जना सम्मेलन संपन्न।
V24 न्यूज सिरोही/भूपेंद्र परमार,
सिरोही – अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा छात्र गर्जना सम्मेलन आज महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र सिंह ,एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार सिंह मीणा, एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री पूरन सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। छात्र गर्जना सम्मेलन को संबोधित करते हुए महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे गर्व है कि मुझे भारतीय सेना में जाने का मौका मिला वह देश के लिए सेवा करने का अवसर मिला। कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक स्मृतियों को साझा किया उन्होंने कहा कि युवा अपने भविष्य के लक्ष्य का निर्धारण करते हुए आगे बढ़े तथा देश और समाज का नाम रोशन करें सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री पूरण सिंह ने कहा कि भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण की और आगे बढ़ रहा है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 1949 से लेकर समाज के बीच में कार्य करते हैं विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य भारत पुनःअपने गौरवशाली वैभव को प्राप्त करे इसी को लेकर ज्ञान शील एकता के मंत्र के साथ विद्यार्थीयो के बीच कार्य करती है। राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही है जिसमे धारा 370 व राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आंदोलन व अनेक ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र किया।

राष्ट्रीय मंत्री होशियार सिंह मीणा ने कहा की वर्तमान राजस्थान की सरकार की मिली भगत से पिछले पिछले 4 वर्षो के सभी भर्तीयो के पेपर लीक होने से राजस्थान के युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। राजस्थान की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है राजस्थान में बहन बेटियां सुरक्षित नही है। राजस्थान सरकार की निरंकुशता के कारण राजस्थान की शासन व्यवस्था बेहाल है।उद्धघाटन सत्र में खुफिया ब्यूरो के पूर्व DIG पुरूषोत्तम लाल दीपक एव कैप्टन (रि) नरेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।
जिला सम्मेलन का खुला मंच रामझरोखा पर आयोजित हुआ जिसमें पूर्व प्रांत मंत्री मोहन देवासी ने बताया कि प्रशासन द्वारा कई बार खुला मंच की अनुमति को लेकर अड़चने डाली गई लेकिन यहा राष्ट्रवादी विचारों की युवा तरुणाई को रोकना सम्भव नही है।
