पुरस्कार वितरण कर वार्षिकोत्सव मनाया ।
V24 न्यूज पिण्डवाड़ा सिरोही / भूपेंद्र परमार
पिण्डवाड़ा – रा. उ. प्रा. वि. न. 25 पिंडवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लायंस क्लब के अध्यक्ष दिनेशरावल अध्यक्षता सीबीईओ अजयमाथुर विशिष्ट अतिथि मनोनीत पार्षद नरेंद्रसिंह डाबी,अनिताकंवर, भैराराम मेघवाल,जिला निष्पादन समिति सदस्य हेमलतासिंह राशन समिति सदस्य जसोदाकँवर, महात्मा गांधी स्कूल प्रधानाध्यापिका उम्मेदकंवर, सेवानिवृत्त प्र. अ.हिम्मतरावल, एसएमसी अध्यक्ष जाकिरहुसैन, सदस्य बलवंतसिंह परमार, नजीरखान, फैंसीदेवी,भामाशाह कमलादेवी,अध्यापक अकरम खान,हंसराज चौधरी, हेमलता पाराशर,साधना खेरावत सहित अभिभावक उपस्थित रहे l
कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई l मंच संचालन एवं स्वागत शा. शि.मनोहरसिंह चौहान द्वारा किया गया l

