विशेष योग्यजन आयुक्त उमा शंकर शर्मा ने तीन पंचायत समितियों में की मिशन तहसील-392 ’’ तहत जन सुनवाई, एक फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में मोबाइल कोर्ट कार्यक्रम।
सिरोही(हरीश दवे) – विशेष योग्यजन आयुक्त उमा शंकर शर्मा ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को जिले की रेवदर, आबूरोड एवं देलदर के पंचायत समितियों के प्रांगण में विशेष योग्यजन ‘‘ मिशन तहसील- 392’’ के तहत विशेष योग्यजनों के शिविर में विशेष योग्यजनों की जन सुनवाई करते हुए बैठे विशेष योग्यजनों के निकट जाकर सम्मानपूर्वक समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण मौके पर ही किया साथ ही अधिकारियों को भी निर्देशित किया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत मोबाईल नम्बर देते हुए कहा कि कभी भी परेशानियां या समस्या आने पर बात कर सकते है और उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे विशेष योग्यजनों का सम्मानपूर्वक समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से विशेष योग्यजनों को अधिकाधिक लाभांवित हों, और वे हर क्षेत्र में कार्य कर आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनें। उन्होंने विशेष योग्यजनों को उपकरण भी वितरण किए और अपने स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया एवं राज्य स्तर की समस्याओं को निस्तारण करने का आश्वास दिया। उन्होने अधिकारियों से कहा कि वे विशेष योग्यजनों से संबंधित लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करेे। इस मौके पर पंचायतीराज एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बैठक भी आयोजित की गई तथा प्रिव फाउंडेशन की ओर से स्वागत किया एवं वासडा में गंगाधाम सारणेश्वर मंदिर में दर्शन किए वहां उपस्थित ग्रामीणों ने विद्यालय क्रमोन्नत करने की मांग रखी।
रेवदर पंचायत समिति में करीब 140 पंजियन हुआ , जिसमें 11 वैशाखी, 4 ट्राई साईकिल, 3 व्हील चेयर एवं 5 श्रवण यंत्र वितरण किए, आबूरोड पंचायत समिति में करीब 110 पंजीयन हुआ जिसमें 10 वैशाखी, 3 व्हील चेयर, 4 ट्राईसाईकिल , एक स्मार्ट स्ट्रीक एवं एक श्रवण यंत्र, इसी प्रकार देलदर में 39 पंजीयन हुए जिसमें से 2 ट्राईसाईकिल, 10 वैशाखी, व्हील चैयर एवं अन्य उपकरणांे का वितरण किया गया।
रेवदर में उपखंड अधिकारी दूदाराम , प्रधान राधिका बेन, उप प्रधान उर्मिला देवी, विकास अधिकारी आवणदान, तहसीलदार जगदीश, आबूरोड में उपखंड अधिकारी नीलम लखारा, विकास अधिकारी नवलाराम, प्रधान लीलाराम गरासिया, नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान, देलदर में जन प्रतिनिधिगण , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेश कुमार, सहायक निदेशक बाबूलाल गरासिया एवं राजेन्द्र पुरोहित समेत अन्यजन मौजूद रहें।विशेष योगयजन मोबाईल कोर्ट कार्यक्रम एक फरवरी कोविशेष योग्यजन आयुक्त ने जानकारी देकर बताया कि 01 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सिरोही जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर कार्यालय के परिसर में विशेष योग्यजन मोबाईल कोर्ट (चलन्त न्यायालय ) कार्यक्रम अन्तर्गत विशेष योग्यजनों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कोर्ट के लिए प्रचार-प्रसार करें।
