माउंट आबू /राजस्थान ।
रिपोर्ट किशनलाल
मॉनिटरिंग कमेटी भंग करने की मांग को लेकर आबू के लोग उतरे सड़को पर ।
आबू पर्वत स्थित 16 गाँवों के राजपूत समाज के लोगों का विशाल प्रदर्शन नगरपालिका के सामने कर रहे प्रदर्शन, पालिका आयुक्त व अध्यक्ष को मौक़े पर बुलाने की कर रहे मांग ।
प्रदेश के हिल स्टेशन माउन्ट आबू के सैकड़ो लोग आज सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं… मॉनिटरिंग कमेटी भंग कर माउंट आबू को बचाने की मांग कर रहे हैं… आपको बता दें आबू पर्वत पर स्थित 16 गांवो के राजपूत समाज के लोग जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों के साथ साथ युवा भी बड़ी संख्या में इस विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं… इनकी मुख्य मांग हैं कि हाल ही में बनाई गई मॉनिटरिंग कमेटी को तुरंत प्रभाव से भंग किया जाए… प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप हैं कि मॉनिटरिंग कमेटी आबू के हितों पर कुठाराघात कर रही हैं… और इसे जल्द ही भंग नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह कमेटी आबूवासियो के लिए एक बड़ी समस्या बन जाएगी ।

आबू पर्वत पर स्थित 16 गाँवों के राजपूत समाज के अध्यक्ष देवीसिंह देवल, करणी सेना के महेंद्र सिंह परमार और ओरिया ग्राम पंचायत के उप सरपंच तरुण सिंह के सामूहिक नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में लोग नगरपालिका कार्यालय के सामने नारे बाजी कर रहे हैं।
इनकी मांग हैं कि पालिका आयुक्त और पालिका अध्यक्ष मौक़े पर पहुंचकर उनसे वार्ता करें… इसके साथ ही इन्होंने चेतावनी भी दी हैं कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मज़बूर हो जायेंगे और इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी ।
