शहीद स्मारक का हुआ ऐतिहासिक लोकार्पण ,देर रात्रि तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा।
रामझरोखा मैदान से निकला मशाल व तिरंगा रैली ।
सिरोही(हरीश दवे)- माननीय मुख्यमंत्री बजट धोषणा अन्तर्गत नगर परिषद सिरोही द्वारा जिला मुख्यालय पर मुख्य डाकघर के पास निर्मित करवाये गये शहीद स्मारक को शनिवार सांय मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा , शहीद भंवर सिंह की पत्नी, एसपी ममता गुप्ता, सभापति महेंद्र मेवाडा के कर कमलो से विधिवत रूप से लोकर्पण किया गया। इससे पूर्व राम झरौखा मैदान से विशाल मशाल रैली निकली गई जो सरजावाव दरवाजा, स्काॅन प्लाजा, पैलेस रोड, अहिंसा सर्किल होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। इस रैली में मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा , शहीद भंवर सिंह की पत्नी, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, सीईओ डॉ. टी शुभामंगला , एडीएम कालूराम खोड, एसडीएम सीमा ,सभापति महेन्द्र मेवाडा साथ में चले ।

समाचार लिखे जाने तक अरविन्द पैवेलियन मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम म्यूजिकल नाईट का आयोजन चल रहा है जिसमें ख्यातनाम गायक सवाई भाट और वन्दना ग्रीन अपनी प्रस्तुतियां दें रहें है।

