जेकेडी में उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस,

सिरोही(हरीश दवे) ,

शहर के सेंट जेकेडी इंटरनेशनल स्कूल में 74वें गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।          

कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे मनसा ब्रह्माजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मनोज पुरोहित ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया । कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक एवं लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई जिसमे युगल नृत्य एवं युगल गान सम्मिलित रहे । विद्यार्थियों ने झांसी की रानी के साहसिक जीवन चरित्र पर एक अति सुन्दर नाटिका की प्रस्तुति भी दी ।         

इसी के साथ छात्र-छात्राओं ने कविता गान एवं भाषण के माध्यम से गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका डिंपल मेवाड़ा ने आए हुए सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Share.
Leave A Reply