शहीद स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम 28 जनवरी को होगा।

नगर परिषद में पार्षदो से लिये सुझाव,

सिरोही(हरीश दवे) ,

नगर परिषद सिरोही में शहीद स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम 28 जनवरी को होगा।       

आयुक्त अनिल कुमार झिंगोनिया ने बताया कि नगर परिषद सिरोही में 28 जनवरी को सांय 5 बजे से रामझरोखा मैदान से शहीद स्मारक तक मशाल रैली निकाली जाएगी । तत्पश्चात् सांय 7 बजे शहीद स्मारक लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा होंगे, अति. विशिष्ठ अतिथि राज्य सभा सांसद नीरज डांगी व जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम पटेल, विशिष्ठ अतिथि जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति महेन्द्र मेवाडा होंगे साथ ही सांय 7.30 बजे अरविन्द पैवेलियन में म्यूजिकल नाईट का कार्यक्रम रखा गया है।

Share.
Leave A Reply