जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 हर्ष,उमंग और उत्साह से मनाया गया ।
जिला कलक्टर डाॅ.भंवर लाल ने झंडारोहण किया ।


सिरोही(हरीश दवे) – जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह, 2023 हर्ष, उमंग और उत्साह से मनाया गया।
 अरविंद पेवेलियन में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
  मार्च पास्ट में राजस्थान सशस्त्र बल, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल, सीनियर डिवीजन एनसीसी एवं सीनियर विंग एनसीसी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरोही, एसपीसी नवीन भवन एवं गाईड रेंजर दल राबाउमावि सिरोही, अजित विद्या मंदिर छात्र एवं छात्राएं, सेंटपाॅल एवं ईमानुअल मिशन स्कूल की टुकड़ियों ने भाग लिया।
 अतिरिक्त जिला कलक्टर कालूराम खौड ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। 12 स्कूलों की 36 पंक्तियों में करीब 900 छात्र-छात्राओ द्धारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया। छात्राओ द्धारा सामुहिक नृत्य एवं देशभक्ति व लोक गीत से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य अतिथि द्धारा उत्कृष्ट कार्य करने वालें 63 जनों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  

मार्च पास्ट में प्रथम स्थान सीनियर डिवीजन एनसीसी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरोही, द्धितीय एसपीसी नवीन भवन सिरोही एवं तृतीय स्थान एनसीसी महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरोही ने प्राप्त किया, व्यायाम में प्रथम स्थान सेन्टपाॅल स्कूल, द्धितीय स्थान महात्मा गांधी पुराना भवन सिरोही एंव तृतीय स्थान  इम्मानुअल मिशन स्कूल सिरोही ने प्राप्त किया, इसी प्रकार झांकिया में प्रथम स्थान कृषि विस्तार, द्धितीय पंचायतीराज एवं तृतीय स्थान चिकित्सा विभाग झांकी रही , जिन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  
मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा, जिला पुलिस ममता गुप्ता , जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,सभापति महेन्द्र मेवाडा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ.टी शुभमंगला द्धारा अरविन्द पैवेलियन प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंग रंगीले गुब्बारो को छोडा गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, तहसीलदार सुनीता चारण, जिला स्तरीय अधिकारी समेत अन्य जनप्रतिधिगण मौजूद थे। समारोह में मंच संचालन:-कार्तिकेय शर्मा, दिलीप शर्मा एवं प्रतिभान आर्य के द्धारा किया गया।

Share.
Leave A Reply