सिरोही,आबुरोड।

– आबुरोड ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय निचली फली तलवारों का नाका में प्रथम वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह “उड़ान 2023” का आयोजन ।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वागत गीत से आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि एवं भामाशाह लसा राम जी चौधरी, भावाराम जी वकील, कसना जी देवासी, पंचायत समिति सदस्य मेवी देवी,PEEO अंजना कुलदीप, गणका सरपंच ललिता देवी एसएमसी अध्यक्ष अनाराम जी, कलाराम गरासिया,धुलाराम गरासिया भाखर, एवं वार्ड पंच उपस्थित हुए‌। विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने वाले एवं कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं भामाशाहो, अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शंकर लाल गरासिया , अध्यापक मोती लाल देवासी, ओमाराम देवासी, अमृत सिंह राव, कविता सैनी, संतोष साहू,व हरिराम, आदि के द्वारा धन्यवाद प्रकट किया गया।

Share.
Leave A Reply