जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 का मीनट टू मीनट कार्यक्रम ।
सिरोही(हरीश दवे) – जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 का मुख्य समारोह अरविन्द पैवेलियन सिरोही के प्रागंण में 26 जनवरी को सम्पन्न होगा। ध्वजारोहण प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल द्वारा किया जाएगा। प्रातः 9.05 बजे से 11.05 बजे तक आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण, सामुहिक मार्च पास्ट, महामहिम राज्यपाल महोदय का संदेश पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर कालूराम खौड द्वारा पारितोषित वितरण, छात्रों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, छात्राओं द्वारा सामुहिक नृत्य व गीत, झांकियों का प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम होंगे।मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह सम्पन्नसिरोही, 25 जनवरी। 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में अरविन्द पैवेलियन सिरोही में जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ भंवर लाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ भंवर लाल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में भारत जैसे सबसे बडे लोकतंत्र में मतदान के प्रति जागरुकता के लिए प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के रूप में आयोजित किया जाने लगा है। उन्होने कहा कि 25 जनवरी,1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी, चुनाव आयोग के 61 वें स्थापना वर्ष 25 जनवरी 2011 से समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्ेश्य कोई मतदाता पीछे ना छूटे है। जिला कलक्टर ने उपस्थित समस्त को शपथ दिलवाकर कहा कि लोकतंत्र के इस महान पर्व पर हम यह शपथ लेवे कि लोकतंत्र में भागीदारी हेतु कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नव पंजीकृत युवा मतदाओ को बेज लगाकर सम्मानित किया गया तथा अपने-अपने मोबाईल से ई-इपिक डाउनलोड करवाया गया। जिला स्तर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2023 के दौरान सांख्यिकी आंकडों के दृष्टिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जिले के 10 बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त निर्वाचन संबंधित गतिविधियों यथा स्वीप नवाचार, निवार्चन में सूचना प्रौद्योगिकी नवाचार, एसएसआर 2023 के दौरान विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों, मतदान पंजीकरण इत्यादी माप दंडों के आधार पर जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिको को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश व ष्मै भारत हूंष् गीत प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में ष्वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हमष् थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कालूराम खौड, स्वीप नोडल अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी-जिला परिषद डाॅ. टी शुभमंगला, सिरोही उपखंड अधिकारी सीमा खेतान , तहसीलदार सिरोही, नवीन मतदाता व नागरिक उपस्थित रहे।इसी प्रकार राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति सिरोही में ईआरओ सिरोही स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ईआरओ लेवल के सर्वश्रेष्ठ 10 बी.एल.ओ. एवं 18 विभिन्न अधिकारियों एवं कार्मिकों को के नामों की घोषणा की गई।
