तीन दिवसीय मल्टीमीडिया डिजिटल प्रदर्शनी का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन,

प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु जुटाई भीड़,

सिरोही (हरीश दवे) – केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सिरोही के द्वारा तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का रंगारंग कार्यक्रम का समापन  बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र पुरोहित, सीडीपीओ सुबोध जोशी, समग्र शिक्षा के एडीपीसी कांतिलाल खत्री, आयुर्वेद विभाग के डॉ गौरव गहोई, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी किशोर सिंह, डाक विभाग जनसंपर्क निरीक्षक दिनेश कुमार बोहरा,सेवानिवृत्त बीएसएनल उपमंडल अभियंता ओंकार सिंह उदावत,योग विशेषज्ञ भीक सिंह भाटी के आतिथ्य में आयोजित हुआ।      सहायक निदेशक राजेंद्र पुरोहित ने पालनहार योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उड़ान, मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। सीडीपीओ सुबोध जोशी ने आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।सामाजिक सुरक्षा अधिकारी किशोर सिंह बारड ने मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना,मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर जानकारी प्रदान की। एडीपीसी समग्र शिक्षा कांतिलाल खत्री ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित गार्गी पुरस्कार, बालिकाओं के लिए स्कूटी वितरण योजना,निशुल्क यूनिफॉर्म इत्यादि योजना पर जानकारी प्रदान की।       डॉ गौरव गहोई ने नियमित दिनचर्या, भोजन ग्रहण करने के सही समय व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए व्यायाम योग के महत्व पर जानकारी दी।सेवानिवृत्त बीएसएनल उप मंडल अभियंता ओंकार सिंह उदावत ने आजादी का अमृत महोत्सव पर विचार रखते हुए युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों से त्याग समर्पण एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान प्रदान करने की अपील की। डाक विभाग के जनसंपर्क निरीक्षक दिनेश कुमार बोहरा ने सुकन्या समृद्धि योजना, आर.डी, पीएलआई योजनाओं पर जानकारी प्रदान की। ब्यूरो प्रभारी फूलचंद गहलोत ने सभी अतिथियों का स्वागत कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जानकारी देते हुए मतदाताओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान आजादी के अमृत महोत्सव पर फैंसी ड्रेस, पेंटिंग, देश भक्ति गीत, मौखिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को विभाग की ओर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉल मे सेवा देने वाले अधिकारी एवं कार्मिकगण  को स्मृBति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओ एवं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Share.
Leave A Reply