झाड़ोली /पिंडवाड़ा ।
क्लस्टर लेवल इंग्लिश ड्रामा में झाड़ोली मॉडल स्कूल विजेता, अब राज्य स्तर पर प्रस्तुत करेंगे इंग्लिश ड्रामा।
झाड़ोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ने कुंभलगढ़ में आयोजित इंग्लिश ड्रामा कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि एक्टिविटी विंग प्रभारी और सामाजिक विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक मुबारक हुसैन के नेतृत्व में मात्र दो दिनों में विद्यार्थियों ने ड्रामा स्क्रिप्ट लिख कर अभ्यास किया था।

क्लस्टर स्तर पर 20 मिनट्स के अंग्रेजी ड्रामा में विद्यार्थियों ने अत्यंत सुंदर प्रस्तुतिकरण देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया है। ड्रामा टीम में देवांश सैन, रजत भारद्वाज, निशा सुथार, हिमांशी लखारा, खुशाल सोनी, गौतम भाटी तथा रिया गहलोत सम्मिलित हैं। विद्यार्थियों को वार्षिकोत्सव पर सम्मानित करने की घोषणा करते हुएपप्रधानाचार्य महोदय ने विश्वास व्यक्त किया है कि राज्य स्तर पर भी विद्यालय की ड्रामा टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।
