सिलाई का कार्य सीख कर महिलाये बन रही आत्म निर्भर ।
सिरोही(हरीश दवे) – एसबीआई आरसेटी सिरोही द्वारा 30 महिलाओ हेतु आयोजित स्वरोजगार आधारित 30 दिवसीय वुमेन टेलर प्रशिक्षण का आज समापन किया गया । मुख्य अतिथि जिला रोजगार अधिकारी राजू सिंह ने कहा कि आप सभी इसे रोजगार के रूप मे आगे बढ़ाये और अपने परिवार मे आर्थिक रूप से सहभागी बने । इसके बाद प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूल किट प्रदान किये गये।प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुये आरसेटी निदेशक एम आर राठौड़ ने कहा कि महिलाये महिला सिलाई का प्रशिक्षण लेकर आत्म निर्भर बन रही है । आज तृतीय पक्ष द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन एवं प्रमाणन किया गया , जिसमे सभी प्रशिक्षणार्थी सफल हुये । प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूल किट प्रदान किये गये। एसबीआई अनुदेशक अजय कुमार रावत ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण 20 दिसम्बर से संचालित था , जिसका आज समापन किया गया । जिला रोजगार कार्यालय से नितिन व्यास ने भी विचार व्यक्त किये । उक्त अवसर पर अनुदेशक हितेश खत्री, कार्यालय सहायक गोविन्द सिंदल , प्रशिक्षिका बिनेश तोमर सहित प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे ।
