सिरोही(हरीश दवे)
गणतंत्र दिवस समारोह ( 26 जनवरी, 2023 ) को सुव्यवस्थित सम्पन्न करने के लिए पूर्वाभ्यास व फुलड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिसमें अति.जिला कलक्टर कालूराम खौड ने ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
अति0 जिला कलक्टर ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले मिनट टू मिनट कार्यक्रम में राजस्थान सशस्त्र बल, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल, सीनियर डिवीजन एनसीसी एवं सीनियर विंग एनसीसी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरोही, एसपीसी नवीन भवन एवं गाईड रेंजर दल राबाउमावि सिरोही, अजित विद्या मंदिर छात्र एवं छात्राएं, सेंटपाॅल एवं ईमानुअल मिशन स्कूल की मार्चपास्ट की सलामी ली। इस मार्चपास्ट का नेतृत्व परेड कमांडर श्रीमति अनिता रानी सीआई द्वारा किया गया।विभिन्न स्कूलों के बालक- बालिकाओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन व देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक गायन की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति का अवलोकन भी किया। उन्होंने ने कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास व समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बैठक व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था, बेरीकेटिंग, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य के संबंध में अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, तहसीलदार सुनीता चारण समेत नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
