आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में युवा इतिहास से प्रेरणा ले राष्ट्र निर्माण में लगे:-मेवाड़ा।

सिरोही (हरीश दवे)- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय,सिरोही की ओर से राजकीय महाविधालय सिरोही के सेमिनार हाॅल में आयोजित तीन दिवसीय डिजिटल मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सभापति महेंद्र मेवाड़ा, अग्रणी जिला प्रबंधक उम्मेद राम मीणा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवड़ा,योग विशेषज्ञ भीक सिंह भाटी के आतिथ्य में आयोजित किया गया।    नगर परिषद के सभापति महेंद्र मेवाड़ा ने आजादी के अमृत महोत्सव पर विचार रखते हुए युवाओं को जागरूक होकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। अग्रणी जिला प्रबंधक उम्मेद राम मीणा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं एजुकेशन लोन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।     

सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने एवं परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए। देवड़ा ने माननीय प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पे चर्चा 2023 के तहत 27 जनवरी को ताल कोटडा स्टेडियम, नई दिल्ली मे होने वाले कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी प्रदान की।नगर परिषद के परियोजना प्रबंधक हनुमान शर्मा ने शहरी क्षेत्र के लिए स्वच्छ भारत मिशन, इंदिरा रसोई योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के बारे में जानकारी प्रदान की।     

वरिष्ठ योग प्रशिक्षक भीक सिंह भाटी ने युवा पीढ़ी को फिट रहने के लिए नियमित दिनचर्या, सात्विक भोजन के महत्व पर जानकारी देते हुए योग व  प्रणायाम का अभ्यास करवाया। राजस्थान लोक कला मंडल बाड़मेर के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं देश भक्ति पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।   

 राजकीय महाविद्यालय सिरोही के डॉ आकाश कलावंत ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।      कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत ब्यूरो के प्रभारी फूलचंद गहलोत एवं प्रवेश कुमार  ने किया। कार्यक्रम का संचालन नेमीचंद मीणा ने किया। प्रदर्शनी में अग्रणी बैंक,भारतीय स्टेट बैंक, डाक विभाग, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,आयुर्वेद विभाग  के द्वारा स्टॉल्स के माध्यम से प्रचार सामग्री वितरण कर जानकारी प्रदान की गई।

Share.
Leave A Reply