राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया ।
सिरोही(हरिश दवे) – राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया ।उत्सव जयन्ती कार्यक्रम प्रभारी गोपालसिंह राव ने बताया कि देश की पहली प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने आज ही के दिन 1966 में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी । देश में 2009 से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है । जीवन का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां बालिकाएं पीछे हो ।आजादी के 75 वर्ष बाद बालिकाओं ने हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की है। उप प्रधानाचार्य दिलीलसिंह सिंदल ने बालिकाओं के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री ,वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र कोठारी , वर्षा त्रिवेदी, देवीलाल, कुसुम परमार , भारती सुथार , कल्पना चौहान , दिनेश सुथार , जया दवे , कीर्ति सोलंकी ,नवीन खत्री , शैफालीसिंह गेहलोत व विद्यालय की बालिकाएं उपस्थित रही ।
