शहर भर में गूंजे नेता जी अमर रहे के नारे ।।

आदर्श विद्या मंदिर, उच्च प्राथमिक के भैया – बहिनों ने निकाला पथसंचलन।

माउंट आबू ,राजस्थान ।

किशन दहिया,

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिसा के कटक में हुआ था। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेताजी की आज 126 वीं जयंती है। इस जयंती पर राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के मुख्य मार्गो सहित मुख्य बाजार सुभाष चंद बोस अमर रहे के नारे के साथ गूंज उठा। आदर्श विद्या मंदिर, उच्च प्राथमिक विद्यालय, माउंट आबू में शिक्षा ग्रहण कर रहे भैया – बहिनों द्वारा आज नेता जी सुभाष चंद बोस की 126वीं जयंती पर पथ संचलन निकाला गया। विद्यालय के छात्रों के पथ संचलन को आदर्श विद्या मंदिर, उच्च प्राथमिक विद्यालय, माउंट आबू के प्रबंध समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह जी जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।

पथ संचलन विद्यालय से शुरू होकर, मुख्य मार्गो से होते हुए नक्की झील, एमके सर्किल, अंबेडकर चौराहा, चाचा म्यूजियम चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए मेजर शैतान सिंह पार्क के समीप सुभाष चंद्र बोस चौराहा पहुंचे। जहां भाजपा पदाधिकारियों द्वारा आयोजित जयंती कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं भारत माता जी जय, नेताजी अमर रहे के नारे लगाए गये। इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह जैन, नगरपलिका नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी, मंडल महामंत्री सुरेश थिंगर, आदर्श विद्या मंदिर प्राचार्य कैलाश बैरवा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत सिंह, पार्षद मांगीलाल काबरा सहित भाजपा कार्यकर्ता, विद्यालय के आचार्य -आचार्या, विद्यालय के भैया – बहिन आदि संख्या में मौजूद रहे।।

Share.
Leave A Reply